Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नॉन फाइनल ईयर के छात्रों की तर्ज पर फाइनल ईयर के छात्रों को भी प्रोमोट करे खट्टर सरकार : कृष्ण अत्री

नॉन फाइनल ईयर के छात्रों की तर्ज पर फाइनल ईयर के छात्रों को भी प्रोमोट करे खट्टर सरकार : कृष्ण अत्री

faridabadnews24By faridabadnews24June 15, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर को पत्र लिखकर नॉन फाइनल ईयर के छात्रों की तर्ज पर फाइनल ईयर के छात्रों को भी बिना परीक्षा लिए 10 प्रतिशत ग्रेस अंको के साथ डिग्री देने का अनुरोध किया है।

एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि कोविड-19 के चलते हुए कक्षाएं नही लग पाई थी, जिसको लेकर हरियाणा एनएसयूआई ने छात्रों को बिना परीक्षा लिए अगली कक्षा में प्रोमोट करने की मांग की थी। हरियाणा एनएसयूआई की मांग पर सभी नॉन फाइनल ईयर के छात्रों को प्रोमोट करने का फैसला भी लिया गया है जिसका हम खुले दिल से स्वागत करते है। लेकिन इसमें हरियाणा में रहने वाले फाइनल ईयर के छात्रों को वंचित रखा गया। यहाँ तक की जो छात्र हरियाणा के बाहर के है उन्हें तो बिना परीक्षा लिए अगली कक्षा में प्रोमोट करने का फैसला लिया गया है।

कृष्ण अत्री ने कहा कि अभी भी हरियाणा में कोरोना महामारी ने भयंकर रूप ले रखा है और अगर ऐसे में हरियाणा के फाइनल ईयर के छात्रों को परीक्षा के लिए बुलाया जाता है तो उनमे कोरोना फैलने का डर है। यहाँ तक की ट्रांसपोर्टेशन एवं छात्रों के लिए हॉस्टल में रहने की भी व्यवस्था नही है। ऐसे में जो छात्र हरियाणा के एक जिले से दूसरे जिलों में जायेंगे उनको खासी परेशानी उठानी पड़ेगी। और जब हरियाणा के बाहर रहने वाले फाइनल ईयर के छात्रों को जनरल प्रोमोशन दिया जा सकता है तो फिर हरियाणा प्रदेश के छात्रों के साथ क्यों भेदभाव किया जा रहा है। छात्र तो छात्र है चाहे हरियाणा के हो या फिर हरियाणा से बाहर के हो। इसलिए एनएसयूआई हरियाणा की मांग है कि सभी यूनिवर्सिटियों में पढ़ने वाले फाइनल ईयर के छात्रों को बिना परीक्षा लिए 10 प्रतिशत ग्रेस अंक देकर डिग्री दे देनी चाहिए। अगर ऐसा नही किया जाता है तो एनएसयूआई फाइनल ईयर के छात्रों के लिए संघर्ष जारी रखेगी लेकिन हरहाल में छात्रों को बिना परीक्षा लिए डिग्री दिलवाकर रहेगी। चाहे इसके लिए न्यायालय का दरवाजा ही क्यों ना खटखटाना पड़े।

faridabadnews24 Khattar government should also promote final year students on the lines of non-final year students: Krishna Atri
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.