Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

faridabadnews24By faridabadnews24April 12, 2026No Comments2 Mins Read
Victim is 5 months pregnant; body of BJP leader accused of raping 14-year-old girl found severed into three pieces.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मध्य प्रदेश के दमोह में भाजपा समर्थित जनपद सदस्य कुंदन आदिवासी का शव तीन टुकड़े में मिला है। 50 वर्षीय कुंदन आदिवासी पर 14 वर्षीय लड़की से रेप के आरोप लगे थे। पीड़िता 5 माह की गर्भवती है। मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। कुंदनआदि भाजपा के समर्थन से जनपद का चुनाव जीते थे इसके पहले उनकी पत्नी आदिवासी कोटे से फतेहपुर की सरपंच रह चुकी है। भाजपा नेता का शव देहात थाना इलाके में रेलवे ट्रैक पर तीन टुकड़ों में कटा हुआ मिला। जबलपुर नाका चौकी की पुलिस ने पहुंच कर मौके पर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि शव का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। वहीं परिजनों का आरोप है कि कुंदन आदिवासी पर रेप के झूठे आरोप लगाए गए थे, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने न्याय की मांग की है।

बता दें कि 14 वर्षीय रेप पीड़िता को बुधवार को पेट दर्द हुआ था जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां वह 5 माह की गर्भवती निकली। इस खुलासे के बाद परिजनों के होश उड़ गए। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि जनपद सदस्य कुंदन आदिवासी ने उनके साथ रेप किया था। जिसके बाद परिजनों ने मगरोन थाना में शिकायत दर्ज कराई गई और नाबालिग को जिला अस्पताल मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के बाद उसे जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज किया था। FIR होने के बाद से आरोपी कुंदन आदिवासी फरार हो गया था जिसके 2 दिन बाद उसका शव सुबह साढ़े 9 बजे के करीब रेलवे स्टेशन पर कटा फटा मिला।

वहीं मृतक के बेटे गुड्डा आदिवासी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने राजनीतिक द्वेष के चलते पिता के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है। मरने से पहले पिता ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। जिसमें इनके नाम लिए हैं। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। हम लोग थाने में थे। पिता की मौत की खबर लगी तो पुलिसवालों ने हमें छोड़ा है। हमें न्याय चाहिए। गुड्डा ने यह भी कहा कि ये लोग जनपद सदस्य के चुनाव के समय से रंजिश रख रहे थे।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari
faridabadnews faridabadnews24 Victim is 5 months pregnant; body of BJP leader accused of raping 14-year-old girl found severed into three pieces.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

चुप कराने के लिए दिए 150 रुपये, मजदूर ने किया 11 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, खौफनाक वारदात

April 11, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026

सरकार से मांगा जवाब, शारीरिक संबंध बनाने वालों की नहीं होगी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट ने दिया चौंकाने वाला आदेश

April 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.