Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद में स्मार्ट ई-बीट सिस्टम से होगी पल-पल की ट्रैकिंग, अब ड्यूटी में लापरवाही नहीं कर पाएंगे पुलिसवाले!

फरीदाबाद में स्मार्ट ई-बीट सिस्टम से होगी पल-पल की ट्रैकिंग, अब ड्यूटी में लापरवाही नहीं कर पाएंगे पुलिसवाले!

faridabadnews24By faridabadnews24April 17, 2026No Comments3 Mins Read
With the Smart E-Beat System in Faridabad, real-time tracking will be enabled—now, police personnel will no longer be able to be negligent in their duties!
IMAGES SOURCE : GOOGLE

FaridabadNews24 Media :  फील्ड में गश्त के लिए तैनात पुलिसकर्मियों पर अब ड्यूटी में लापरवाही नहीं कर पाएंगे। अधिकारी अपने कार्यालय में बैठे-बैठे देख सकेंगे कि पुलिसकर्मी तय जगह गश्त पर है या नहीं। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को आधुनिक बनाने के लिए स्मार्ट ई-बीट सिस्टम लागू कर दिया गया है। इस डिजिटल प्रणाली के लागू होने के बाद अब बीट पर तैनात पुलिसकर्मियों की गतिविधियों और गश्त की रियल-टाइम माॅनिटरिंग शुरू हो गई है। यह सिस्टम हरियाणा सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग पहल का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत पहले गुरुग्राम में की गई थी, बाद में इसे पंचकूला में लागू किया गया। अब फरीदाबाद सहित अन्य जिलों में भी इसे लागू कर पुलिस व्यवस्था को तकनीक से जोड़ा जा रहा है।

मोबाइल आधारित प्लेटफाॅर्म है ई-बीट सिस्टम

ई-बीट सिस्टम एक मोबाइल एप आधारित प्लेटफाॅर्म है, जिसे हरियाणा पुलिस ने बेंगलूरू की आईटी कंपनी के साथ मिलकर तैयार किया है। ई-बीट एप पुलिसकर्मी के मोबाइल में डाउनलोड कराकर उसमें लाॅग-इन करा दिया जाता है। इसके जरिए बीट पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी हाजिरी दर्ज करते हैं और गश्त के दौरान उनकी रियल टाइम लोकेशन ट्रैक होती है। इससे वरिष्ठ अधिकारी किसी भी समय पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। इस प्रणाली में शहर के संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया जाता है, जहां नियमित गश्त सुनिश्चित की जाती है। इनमें एटीएम, पेट्रोल पंप, स्कूल, धार्मिक स्थल और वरिष्ठ नागरिकों के घर शामिल हैं, जिससे अपराध पर नियंत्रण मजबूत होता है। पहले बीट सिस्टम पूरी तरह मैनुअल था, जिससे निगरानी सीमित रहती थी, लेकिन अब डिजिटल व्यवस्था लागू होने से जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी। यह सिस्टम पुलिस की मौजूदगी को फील्ड में बढ़ाने के साथ-साथ अपराध पर त्वरित प्रतिक्रिया देने में भी मदद करेगा।

घटनास्थल पर तुरंत भेजी जा सकती है मदद

ई-बीट सिस्टम में पुलिस अधिकारियों को यह जानकारी रहती है कि इस वक्त पुलिसकर्मी किस जगह मौजूद है। अगर कोई घटना होती है और वहां पुलिसकर्मियों को तुरंत भेजे जाने की जरूरत है तो अधिकारी ई-बीट प्लेटफाॅर्म पर यह देख सकते हैं कि घटनास्थल के सबसे नजदीक कौन-कौन पुलिसकर्मी तैनात है। उन्हें तुरंत घटनास्थल पर भेजा जा सकता है। इससे पुलिस का रिस्पांस टाइम और घटेगा। इस सिस्टम को भविष्य में एमरजेंसी रिस्पाॅन्स सपोर्ट सिस्टम से जोड़ा जाएगा ताकि फोन नंबर-112 पर मिलने वाली काॅल पर ईआरवी के अलावा आस-पास मौजूद राइडर भी मदद के लिए पहुंच सके। पुलिस इस सिस्टम के जरिये उन जगहों को भी चिह्नित करती है, जहां चोरी, लूट, झपटमारी व छेड़छाड़ जैसे अपराध ज्यादा हो रहे हैं। उन जगहों पर गश्त और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति बढ़ाकर अपराध रोका जाता है।

नया सिस्टम पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार का हिस्सा

फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक स्मार्ट पुलिसिंग के तहत प्रदेश में पुलिस की कार्यप्रणाली में काफी सुधार हो रहे हैं। ई-बीट सिस्टम इसी सुधार का हिस्सा है। इसे हमने सफलतापूर्वक लागू कर दिया है। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। फील्ड में तैनात पुलिसकर्मी निर्धारित जगह पर मौजूद रहते हैं। फील्ड में पुलिसकर्मियों की उपस्थिति बढ़ी है, इससे अपराध पर अंकुश लगा है।

NEWS SOURCE Credit :jagran

faridabadnews faridabadnews24 police personnel will no longer be able to be negligent in their duties! real-time tracking will be enabled—now With the Smart E-Beat System in Faridabad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में गांव मोहला के पास नाले में नग्न अवस्था में मिली महिला की बॉडी, इलाके में सनसनी फैल गई

April 17, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

अंधेरे में सफर करने को मजबूर 50 हजार से ज्यादा लोग, फरीदाबाद में करोड़ों के बजट के बावजूद स्ट्रीट लाइटें खराब

April 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.