
फरीदाबाद: सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की एक कलोनी में रहने वाली महिला का तीन दिन बाद गांव मोहला के पास नाले में निर्वस्त्र शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्वजन ने 15 अप्रैल से महिला के लापता होने की सूचना के बाद उसकी लगातार तलाश कर रहे थे शुक्रवार शाम महिला के स्वजन उसे ढूंढते हुए गांव मोहला पहुंचे। यहां नाले के पास उन्हें पहले महिला की साड़ी बाहर पड़ी मिली। आशंका होने पर जब उन्होंने नाले के अंदर देखा तो महिला का शव बरामद हुआ। शव निर्वस्त्र हालत में था, जिससे मामला संदिग्ध हो गया। वहीं, महिला का मंगलसूत्र भी कुछ दूरी पर पड़ा मिला।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपित की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
NEWS SOURCE Credit :jagran
