Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बन रहा डिजिटल कंट्रोल रूम, फरीदाबाद वालों को बड़ी राहत, वॉट्सएप-ईमेल पर 24 घंटे कर सकेंगे पानी और सीवर की शिकायत

बन रहा डिजिटल कंट्रोल रूम, फरीदाबाद वालों को बड़ी राहत, वॉट्सएप-ईमेल पर 24 घंटे कर सकेंगे पानी और सीवर की शिकायत

faridabadnews24By faridabadnews24May 2, 2026No Comments2 Mins Read
Digital Control Room Under Construction: Major Relief for Faridabad Residents—Water and Sewerage Complaints Can Be Filed 24/7 via WhatsApp and Email.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: फरीदाबाद में नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। निगम अपना डिजिटल कंट्रोल रूम तैयार करने जा रहा है। इस कंट्रोल रूम में लोगों की शिकायतें 24 घंटे और सातों दिन सुनी जाएगी। कंट्रोल रूम के लिए अतिरिक्त आयुक्त तीन परमजीत चहल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। तीन दिन के भीतर कंट्रोल रूम का खाका सुना जाएगा। कंट्रोल रूम की खासियत होगी कि लोग वॉट्सएप और ई-मेल के जरिए भी अपनी शिकायत भेज सकेंगे। इसके बाद उसको ट्रैक भी कर सकेंगे। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों को संबंधित अधिकारी के पास भेजा जाएगा।

काटने पड़ते हैं सरकारी दफ्तरों के चक्कर

नगर निगम क्षेत्र में अक्सर लोग सीवर और पानी को लेकर परेशान रहते हैं। सीवर ओवरफ्लो की समस्या सबसे अधिक रहती है। इसको लेकर लोगों को अलग-अलग अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते हैं। लोग कई कई दिन तक अपनी शिकायत को लेकर भटकते रहते हैं। फिर भी उनका समाधान नहीं होता है। निगम की ओर से एक शिकायत केंद्र बनाया तो गया है। लेकिन वह खानापूरी के लिए है। क्योंकि उसमें शिकायत दर्ज कराने के बाद व्यक्ति अपनी शिकायत को लेकर अपडेट नहीं हो पाता है। इसके साथ ही शिकायत केंद्र में केवल शाम को पांच बजे तक ही समस्याएं सुनी होती है।

शिकायत करते ही व्यक्ति के पास जाएगा लिंक

नए कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज करने के बाद उसके पास लिंक जाएगा। लिंक के माध्यम से लोग अपनी शिकायत को ट्रैक कर सकेंगे। इसके साथ शिकायत को संबंधित ब्रांच के एचओडी के पास भेजा जाएगा। अब एचओडी की जिम्मेदारी सात दिन के भीतर समस्या का समाधान कराने की होगी। अगर सात दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं होता है तो उसका कारण भी बताना होगा। क्योंकि कई बार सीवर और पानी के ऐसे मामले आते हैं। जिसमें निगम को पूरी लाइन बदलने की जरूरत पड़ती है। वहीं, इस कंट्रोल रूम पर लोग सड़कों पर जगह-जगह घूमने वाले बेसहारा पशुओं की भी शिकायत कर सकेंगे। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों की समीक्षा रोजाना आयुक्त की ओर से की जाएगी। मेयर की ओर से सोमवार को लगाए गए समाधान शिविर में कुल 38 शिकायतें आई है।

लोगों को अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान मिले। इसके लिए कंट्रोल रूम तैयार करवाया जाएगा। इसमें सात दिन और 25 घंटे लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। – धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम

NEWS SOURCE Credit :jagran

Digital Control Room Under Construction: Major Relief for Faridabad Residents—Water and Sewerage Complaints Can Be Filed 24/7 via WhatsApp and Email. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बिस्तर छोड़ बाहर घूमने को मरीज मजबूर, फरीदाबाद के बीके अस्पताल का बुरा हाल, अस्थायी वार्डों में एसी बंद

April 30, 2026

Faridabad : सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा, ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली YMCA यूनिवर्सिटी के छात्र की जान

April 30, 2026

9106 चालान काट दर्जनों वाहन किए इपाउंड, पलवल में हुडदंगियों की अब खैर नहीं, पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन लगाम’

April 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.