Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बंद रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट, चुनाव के तुरंत बाद इस राज्य में होगा बड़ा प्रदर्शन

बंद रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट, चुनाव के तुरंत बाद इस राज्य में होगा बड़ा प्रदर्शन

faridabadnews24By faridabadnews24May 2, 2026No Comments2 Mins Read
Hotels and restaurants to remain closed; a major protest will take place in this state immediately after the elections.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

1 मई को देशभर में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई। इसका सीधा असर होटल और रेस्टोरेंट के संचालकों पर पड़ने वाला है। हालांकि आम लोग भी इससे अछूते नहीं रहने वाले हैं। ऐसे में केरलम में केरलम होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन (KHRA) ने बड़े विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह बंद कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ पूरे राज्य में हो रहे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा है। इसके तहत राज्य भर में होटल और रेस्टोरेंट 6 मई को बंद रहेंगे। केरलम होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन (KHRA) ने कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में 933 रुपये की बढ़ोतरी के बाद इस हड़ताल का ऐलान किया है।

काम-धंधा चलाना मुश्किल

केरलम होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन (KHRA) का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने के कारण कई लोगों के लिए अपना काम-धंधा चलाना मुश्किल हो गया है। बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई इस नई बढ़ोतरी के बाद, तिरुवनंतपुरम में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3106 रुपये हो गई है। वहीं कोच्चि में इसकी कीमत 3085 रुपये और कोझिकोड में 3117 रुपये हो गई है। कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट, छोटे होटलों और सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा।

भारी संकट में उद्योग

दरअसल, मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव की वजह से बाधित हो रही सप्लाई के कारण होटल और रेस्टॉरेंट पहले से ही मुसीबत में थे। अब कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमत में हुई भारी बढ़ोतरी ने उद्योग को भारी संकट में धकेल दिया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में हुई ताजा बढ़ोतरी से होटल इंडस्ट्री को ‘गंभीर झटका’ लगा है और आगे स्थिति और बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई है। उद्योग संगठनों ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर कीमतों में हुई इस ताजा बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है। बता दें कि 1 मई, 2026 से कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Hotels and restaurants to remain closed; a major protest will take place in this state immediately after the elections.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Petrol-Diesel Prices April 27: देखें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का भाव, देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट

April 27, 2026

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.