
फतेहाबाद: हनीट्रैप मामले में चर्चाओं में आई इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर रितू का पारिवारिक बैकग्राउंड भी अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। उसके पिता रामफल और दो बहनों के खिलाफ राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भिरानी थाने में धोखाधड़ी और जबरन वसूली का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार तीनों आरोपित फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। उधर पुलिस ने इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि अन्य आरोपित पंजाब में फरार हो गए है, ऐसे में पंजाब पुलिस की सहायता लेकर आरोपितों की पहचान करने में लगी हुई। जानकारी के अनुसार राजस्थान के गांव गढ़ी छानी निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि सितंबर 2025 में उसकी मुलाकात गांव गोरखपुर निवासी रितू व उनके पिता रामफल से हुई थी। आरोप है कि परिवार ने रिश्तेदारी में शादी और भात भरने का हवाला देकर आर्थिक मदद मांगी।
भरोसा दिलाने के बाद कृष्ण कुमार से सोने-चांदी के जेवर, महिलाओं के सूट और नकदी दिलवाई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक बाद में जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपित टालमटोल करने लगे। आरोप है कि रकम मांगने पर उसे ब्लैकमेल केस में फंसाने की धमकी भी दी गई। इसके बाद गांव गोरखपुर में पंचायत हुई, जहां रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में फिर विवाद बढ़ गया। कृष्ण कुमार ने फरवरी 2026 में भिरानी थाना पुलिस को शिकायत दी थी। बाद में अदालत के आदेश पर मार्च 2026 में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया है कि यह गिरोह पहले भी कई लोगों को अपने जाल में फंसा चुका है।
ऐसे मामला हुआ उजागर
ढाणी ढोबा के सतपाल को रितू ने हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये एंठ लिए थे। इस मामले में हवलदार राकेश व ड्राइवर सुनील भी शामिल रहा। आरोपित महिला पुलिस कर्मचारियों से मिली हुई थी। ऐसे में सतपाल के कपड़े उतरवाकर उसे हनीट्रैप के मामले में फंसाकर साढ़े तीन लाख रुपये एंठ लिए थे। लेकिन पीड़ित के भतीजे के समय पर एक्शन लेने पर वह बच गया। हालांकि, दो से तीन लाख रुपये महिला रितू पीड़ित से एंठ चुकी थी। पीड़ित ने जब पुलिस को शिकायत दी तो मामला उजागर हो गया। इस मामले में तीन से चार सीसी फुटेज भी सामने आ चुकी है जिसमें पुलिस कर्मचारियों की गाड़ी नजर आ रही है।
NEWS SOURCE Credit :jagran
