Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Video से फैली सनसनी, महिला मित्र बचाती रही, हमलावर पीटते रहे…बीच सड़क हुई घटना से सहमे लोग

Video से फैली सनसनी, महिला मित्र बचाती रही, हमलावर पीटते रहे…बीच सड़क हुई घटना से सहमे लोग

faridabadnews24By faridabadnews24May 19, 2026No Comments2 Mins Read
Video Sparks Sensation: Female Friend Tries to Intervene While Attackers Keep Beating... Onlookers Terrified by Incident Unfolding in the Middle of the Road.
IMAGES SOURCE : GOOGLE
Odisha News: ओडिशा के ब्रह्मपुर शहर में सरेआम युवक पर हुए बर्बर हमले की घटना ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शहर के गिरिरोड चौक के पास एक युवक और उसकी महिला मित्र पर कुछ युवकों द्वारा बेरहमी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. स्‍थानीय लोगों के हस्‍तक्षेप के बाद युवक का बचाया गया और उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है.
जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान उमेश रथ के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उमेश अपनी महिला मित्र के साथ शाम के समय गिरिरोड इलाके में नाश्ता करने गए थे. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उमेश से बातचीत करने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही देर बाद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उमेश को सड़क पर पटककर उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. बीच सड़क पर हुई इस हिंसक घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

किसी तरह बची जान

हमलावरों ने कथित तौर पर उमेश और उसकी महिला मित्र के साथ मारपीट की. घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग शुरुआत में सहमे रहे, लेकिन बाद में स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को बचाया. गंभीर रूप से घायल उमेश और उसकी मित्र को तुरंत एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल इस हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. बैद्यनाथपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

युवक की पीट-पीट कर दी थी हत्‍या

इस घटना ने हाल के दिनों में ओडिशा में बढ़ रही हिंसक वारदातों को लेकर चिंता बढ़ा दी है. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भुवनेश्वर के बाहरी इलाके बालियांता में भी एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. उस मामले में रेलवे पुलिस कांस्टेबल सौम्य रंजन की स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर लिंचिंग किए जाने की खबर सामने आई थी. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने राज्य में सार्वजनिक सुरक्षा और भीड़ हिंसा पर नई बहस छेड़ दी है.
NEWS SOURCE Credit :news18
faridabadnews faridabadnews24 Video Sparks Sensation: Female Friend Tries to Intervene While Attackers Keep Beating... Onlookers Terrified by Incident Unfolding in the Middle of the Road.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ट्रैफिक पुलिस ने सीज की मोटरसाइकिल, एक बाइक पर 7 लोग बैठाने वाले ‘स्टंटमैन’ पर गिरी गाज

May 19, 2026

वीडियो वायरल, मंदिर में मूर्ति के पीछे युवक-युवती की अश्लील हरकत

February 19, 2026

Video हुआ वायरल, चलती ट्रेन में महिला पुलिसकर्मी की दबंगई! सीट विवाद में यात्री को जड़ा थप्पड़

February 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.