Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रुला देगी दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, “हड्डी तक गहरा घाव, बाएं कान से खून, फटा हुआ था स्प्लीन”

रुला देगी दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, “हड्डी तक गहरा घाव, बाएं कान से खून, फटा हुआ था स्प्लीन”

faridabadnews24By faridabadnews24May 20, 2026No Comments3 Mins Read
Deepika Nagar's Post-mortem Report Will Leave You Weeping: "Wounds Deep Enough to Reach the Bone, Bleeding from the Left Ear, Ruptured Spleen"
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नोएडा दहेज हत्या मामले में पीड़िता दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिनमें “हड्डी तक गहरा घाव, बाएं कान से खून बहना, कमर/पेट के क्षेत्र में घाव और तिल्ली का फटना” शामिल है। 24 वर्षीय दीपिका ने कथित तौर पर दहेज की मांग को लेकर कई दिनों तक यातना और मारपीट झेलने के बाद ग्रेटर नोएडा में अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दीपिका के चेहरे के दाहिने हिस्से पर सूजन/चोट पाई गई। बाईं कोहनी, बाईं बांह में चोट पाई गई। दाहिनी जांघ पर बड़ी चोट पाई गई। बाएं घुटने की हड्डी तक गहरा घाव पाया गया। कमर और पेट के निचले हिस्से पर घाव पाया गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

न्यूज 18 की वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक दीपिका की दाहिनी इलियाक क्रेस्ट के ऊपर चोट का निशान पाया गया। दाहिनी बांह के चारों ओर गोलाकार चोट के निशान पाए गए। बाएं कान से रक्तस्राव देखा गया। छाती और पेट के बाएं हिस्से पर गहरे दबाव और खरोंच के निशान पाए गए। आंतरिक जांच में मस्तिष्क के मध्य और बाएं हिस्से में रक्त का थक्का पाया गया। तिल्ली फटी हुई पाई गई। बायां गुर्दा पीला दिखाई दिया। हृदय के कक्ष खाली पाए गए। शरीर के विभिन्न हिस्सों में आंतरिक रक्तस्राव देखा गया।

आंतरिक अंगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

आंतरिक अंगों के नमूने संरक्षित कर जांच के लिए भेजे गए। नमूनों को विष विज्ञान परीक्षण के लिए भी भेजा गया ताकि किसी भी जहरीले पदार्थ की उपस्थिति का पता लगाया जा सके। रिपोर्ट के अनुसार, शरीर पर कई गंभीर बाहरी और आंतरिक चोटें पाई गईं। मस्तिष्क हेमाटोमा और तिल्ली का फटना गंभीर आघात का संकेत देते हैं। बता दें कि यह दर्दनाक घटना नोएडा के इकोटेक-3 पुलिस थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में हुई। अधिकारियों ने बताया कि लगातार उत्पीड़न ने अंततः दीपिका को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया।

दहेज में दी थी फॉर्च्यूनर एसयूवी, एक करोड़ कैश

दीपिका की शादी 14 महीने पहले जलपुरा गांव में ऋतिक से हुई थी। दीपिका की शादी में उसके माता पिता ने ऋतिक और उसके परिवार को दहेज के तौर पर एक फॉर्च्यूनर एसयूवी और एक करोड़ रुपये दिए थे। दीपिका के परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी को उसके पति और ससुराल वालों द्वारा लगातार उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था, ऋतिक और उसके परिवार वाले और दहेज की मांग कर रहे थे। दीपिका के शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों की टीम ने किया और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। रिपोर्ट में कई गंभीर बाहरी और आंतरिक चोटों का खुलासा हुआ है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Bleeding from the Left Ear Deepika Nagar's Post-mortem Report Will Leave You Weeping: "Wounds Deep Enough to Reach the Bone faridabadnews faridabadnews24 Ruptured Spleen"
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

CM रेखा गुप्ता और सरकार के ज्यादातर मंत्री घर से करेंगे काम, दिल्ली सरकार में ‘वर्क फ्रॉम होम’ आज

May 20, 2026

दमकल ने पाया काबू, पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में 20 कारों में लगी भीषण आग

May 19, 2026

फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में CBSE 12वीं के 2 विषयों में फेल होने पर छात्र ने कर लिया सुसाइड, पूरा परिवार सदमे में

May 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.