
फरीदाबाद: उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जून महीने में बीपीएल एवं अंत्योदय अन्न योजना परिवारों को रियायती दरों पर फोर्टिफाइड सरसों का तेल देने के आदेश दिए हैं। इन परिवारों के परिवार पहचान पत्र में सत्यापित वार्षिक आर्य 1.80 लाख रुपये तक है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से फोर्टिफाइड सरसों का तेल वितरित किया जाएगा। एक लीटर तेल 30 और दो लीटर तेल 100 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। यह आवंटन हैफेड तथा हर-हित के बीच आपसी सहमति से किया जाएगा। सरसों का तेल हर महीने फोर्टिफाइड कांफेड के फोकल प्वाइंट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
हर बोतल पर एफएसएसएआइ मानकों के अनुरूप होगी और उसके ऊपर नोट फॉर सेल-फार पीडीएस ओनली लिखा होना जरूरी है। बोतल पूरी तरह से सीलबंद और लीकेज-प्रूफ होंगी। उपायुक्त ने कहा जून माह की आपूर्ति के लिए तेल की डिलीवरी 20 से 30 मई के बीच कांफेड फोकल प्वाइंट पहुंच जानी चाहिए। ताकि उचित मूल्य की दुकानों तक समय पर डोर-स्टेप डिलीवरी कर पहली जून से वितरण प्रक्रिया शुरू की जा सके। उन्होंने कहा कि कुल आपूर्ति में पांच प्रतिशत तेल एक लीटर बोतलों में तथा 95 प्रतिशत तेल दो लीटर बोतलों में उपलब्ध कराया जाएगा।
NEWS SOURCE Credit :jagran
