Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गुस्से में प्रेमिका ने खुद को लगाई आग, प्रेमी फोन नहीं उठा रहा था

गुस्से में प्रेमिका ने खुद को लगाई आग, प्रेमी फोन नहीं उठा रहा था

faridabadnews24By faridabadnews24May 23, 2026No Comments2 Mins Read
Enraged, a girlfriend sets herself on fire after her boyfriend fails to answer her calls.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Jammu News: जम्मू से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। डोगरा चौक स्थित मंदिर-मस्जिद पॉइंट पर एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। यहां 25 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग इतनी भयानक थी कि युवती का चेहरा छोड़कर गर्दन के नीचे का करीब 70 फीसदी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश में जुटे हैं। ये मामला प्रेम प्रसंग में आपसी लड़ाई का बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानें पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती पिछले कुछ समय से एक युवक के साथ रिश्ते में थी। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से युवक उसका फोन नहीं उठा रहा था और न ही मैसेज का जवाब दे रहा था। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में थी। इसके बाद गुरूवार शाम युवती शाम करीब साढ़े चार बजे प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल लेकर डोगरा चौक पहुंची। वहां शिव मंदिर के नीचे अखाड़े के पास उसकी युवक से मुलाकात हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में बहस बढ़ गई। गुस्से में आकर युवती ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और माचिस जलाकर खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गया।

आग लगने के बाद भाग गया युवक

रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही आग की लपटें उठीं, युवक वहां से भाग निकला। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हिम्मत दिखाई और कंबल डालकर आग बुझाने की कोशिश की। राहगीरों ने ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

युवती ने क्या कहा?

अस्पताल में युवती का बयान दर्ज किया गया। बयान में युवती ने बताया कि उसने गुस्से में आकर ये कदम उठाया था। लेकिन उसने ऐसा मरने के इरादे से नहीं किया था। युवती का इलाज चल रहा है। युवती की हालत ठीक बताई गई है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

NEWS SOURCE Credit :patrika

a girlfriend sets herself on fire after her boyfriend fails to answer her calls. Enraged faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लोगों की बढ़ी टेंशन, बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी आई सामने

May 23, 2026

क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव पर गोली चलाकर भाग रहा था संदीप उर्फ चेंटा, एनकाउंटर के दौरान पैर में लगी गोली। धर्मा ढाबे पर बरसाई थी गोली

May 22, 2026

होंगे चौंकाने वाले खुलासे, हनीट्रैप क्वीन श्वेता जैन की पार्टनर निकली भाजपा नेत्री

May 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.