Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पत्नी और परिवार के अन्य लोग करतूत सुनकर हैरान, मन खुश करने को लड़कियों की कमर पर मारता था कैंची

पत्नी और परिवार के अन्य लोग करतूत सुनकर हैरान, मन खुश करने को लड़कियों की कमर पर मारता था कैंची

faridabadnews24By faridabadnews24May 24, 2026Updated:May 24, 2026No Comments4 Mins Read
Wife and other family members shocked upon hearing of his misdeeds; he used to strike girls on the waist with scissors to amuse himself.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नोएडा पुलिस ने शनिवार को एक ऐसे साइको युवक को गिरफ्तार किया, जो महिलाओं की कमर पर कैंची मारकर उन्हें घायल करता था। दो युवतियों की शिकायत के बाद जब पुलिस ने जांच की तो तीन और ऐसी पीड़िता सामने आईं। पकड़ा गया आरोपी एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट हैं। उसने पूछताछ में बताया कि लड़कियों से चिढ़ होने और मन को खुशी देने के लिए वह ऐसी घटनाएं करता था।नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस के मुताबिक, निजी कंपनियों में नौकरी करने वाली दो युवतियों ने गुरुवार शाम थाने में बताया कि शाम करीब 6:30 बजे वह ऑफिस से पैदल घर लौट रही थीं। सेक्टर-56 क्षेत्र में पीछे से एक स्कूटी सवार आया और उसने किसी नुकीली वस्तु को कमर के नीचे मारा और भाग गया। आरोपी सफेद रंग की टीशर्ट पहने हुए था। दोनों युवतियों के साथ घटनाएं करीब 10 मिनट के अंतराल में हुईं। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

सीसीटीवी कैमरों की जांच से आरोपी की स्कूटी का नंबर पता चला। इसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय अंकित वर्मा के रूप में हुई। वह गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी के प्रगति विहार में माता-पिता और पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता है। आरोपी सेक्टर-62 में मेडिकल डिवाइस बनाने वाली एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट है। पूछताछ में उसने कई महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं करने की बात स्वीकार की है।

पत्नी और परिवार के अन्य लोग करतूत सुनकर हैरान

पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो अंकित की पत्नी और माता-पिता अचंभित रह गए। उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि अंकित ऐसा कर सकता है। अंकित के पिता सेक्टर-58 क्षेत्र स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्हें भी नहीं पता कि अंकित के दिमाग में इस तरह की बातें चल रही थीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति के बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए परिजन से पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी।

तीन और पीड़िता सामने आईं

आरोपी की गिरफ्तारी की बात सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों को पता चली तो तीन और महिलाएं थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके ऊपर भी एक युवक ने हमला किया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जब तलाशी ली तो जींस के नीचे उसने दो लोअर पहने हुए थे। पूछने पर उसने बताया कि उसकी टांगें जन्म से ही पतली हैं। ऊपर का शरीर सही है। इसलिए पैंट सही से कमर पर नहीं रुकती है। पैरों को मोटा दिखाने के लिए वह दो-तीन फुल और हॉफ लोअर पहनकर रखता है।

एक युवती बेहोश हुई तो दूसरी लहूलुहान

आरोपी अंकित के हमले में घायल एक युवती ने बताया कि वह सेक्टर-22 में किराए के मकान में रहती है। वह दिल्ली के मयूर विहार स्थित एक कंपनी में नौकरी करती हैं। गुरुवार शाम करीब सवा छह बजे वह ऑफिस से घर पैदल लौट रही थीं। सेक्टर-56 में पीछे से स्कूटी सवार ने नुकीली धारदार वस्तु से हमला कर दिया। शरीर से खून निकलने लगा। वह कुछ ही देर में बेहोश होकर गिर गईं। वहीं, उन्नाव की रहने वाली दूसरी पीड़िता ने बताया कि वह शाम 6.21 बजे कंपनी से पीजी लौट रही थी, तभी पीछे से स्कूटी सवार ने हमला कर घायल कर दिया। कमर में कैंची लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर गईं।

दफ्तर से निकलते ही कर देता था हमला

महिलाओं की कमर में कैंची से हमला करने वाले साइको ने पकड़े जाने के बाद शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। कभी उसने चार-पांच महिलाओं पर कैंची से हमला करने की बात स्वीकार की तो कभी बोला कि उसे याद नहीं कि कितनों को घायल किया। उसने बताया कि महिलाओं पर हमला करने में उसे खुशी मिलती है। आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अंकित वर्मा ने बताया कि अचानक उसके दिमाग में ऐसा करने के लिए विचार आता था। एक सप्ताह पहले ऑफिस से घर आते वक्त उसे पीतल की कैंची का आधा हिस्सा रास्ते में पड़ा मिला, जिसे उसने बैग में रख लिया। ऑफिस से बाहर निकलने के बाद वह उसे निकालकर हाथ में पकड़ लेता था। मौका मिलते ही महिलाओं के पीछे कमर के नीचे कैंची से वार करता था।

NEWS SOURCE Credit :livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Wife and other family members shocked upon hearing of his misdeeds; he used to strike girls on the waist with scissors to amuse himself.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्ली में हैवानियत: खून से नहलाया, मीट के टुकड़ों से डराया, दलित लड़की को हिंदू बनकर फंसाया

May 24, 2026

फरीदाबाद अनखीर गांव में मां-बेटे की जहरीले पदार्थ से मौत, घरेलू कलह के कारण महिला ने की आत्महत्या

May 24, 2026

प्रेम-प्रसंग की जताई जा रही आशंका, फरीदाबाद में हॉस्टल में बांग्लादेश के छात्र ने की आत्महत्या

May 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.