Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए क्या है वजह, फरीदाबाद, सोनीपत, गुरुग्राम व झज्जर में इन लोगों को पेट्रोल-डीजल देने पर लग जाएगी रोक

जानिए क्या है वजह, फरीदाबाद, सोनीपत, गुरुग्राम व झज्जर में इन लोगों को पेट्रोल-डीजल देने पर लग जाएगी रोक

faridabadnews24By faridabadnews24June 12, 2026No Comments2 Mins Read
Find out the reason: the supply of petrol and diesel to these individuals will be restricted in Faridabad, Sonipat, Gurugram, and Jhajjar.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की सख्ती के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले प्रदेश के 14 जिलों में संचालित पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्रिशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। इसके बाद एक अक्तूबर से बिना पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (पीयूसीसी) के तेल नहीं मिलेगा। जिन पेट्रोल-डीजल के वाहनों की अवधि पूरी हो चुकी है उन्हें भी तेल देने पर पाबंदी रहेगी। पहले चरण में यह योजना दिल्ली से सटे 4 शहरों में लागू होगी। इसके बाद शेष शहरों में इसे शुरू किया जाएगा दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। एनसीआर में शामिल 14 जिलों में 2780 पेट्रोल पंप चिह्नित किए गए हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर परिवहन विभाग ने हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (हारट्रोन) को कैमरे लगाने का जिम्मा सौंपा है। हारट्रोन ने पेट्रोल पंपों पर 5000 एएनपीआर कैमरे लगाने के लिए करीब 177 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है।

 पेट्रोल पंपों पर 30 सितंबर तक कैमरे लगाए जाएंगे
वाहन सॉफ्टवेयर से सभी वाहनों के नंबर जोड़े जाएंगे। एनसीआर के पेट्रोल पंपों पर 30 सितंबर तक कैमरे लगाए जाएंगे। जब बिना पीयूसीसी या मियाद पूरी कर चुके वाहन पेट्रोल पंप पर एंट्री करेंगे तो कैमरा संबंधित वाहनों के नंबरों का फोटो खींचेगा। पेट्रोल पंपों पर तेल भरने से पहले ही ऐसे वाहनों का नंचर बड़ी स्क्रीन पर डिस्प्ले और अनाउंस होगा। मियाद पूरी कर चुके वाहनों को तेल नहीं दिया जाएगा और ऐसे वाहनों का ब्योरा विभाग तैयार करता रहेगा। संबंधित वाहन चालकों को वाहन स्क्रैप कराने का संदेश दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को एनसीआर के शहरों में ट्रैफिक पुलिस जब्त करके स्क्रैप के लिए भेज सकती है।

फरीदाबाद, सोनीपत, गुरुग्राम व झज्जर से होगी शुरुआत
राज्य में एनसीआर में गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, नूंह (मेवात), पलवल, पानीपत, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, जींद व करनाल जिले शामिल हैं। फरीदाबाद, सोनीपत, गुरुग्राम व झज्जर दिल्ली के सबसे निकट हैं। इन्हीं चार शहरों में संचालित पंपों पर सबसे पहले कैमरे लगाकर योजना को लागू करने की तैयारी है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

and Jhajjar. faridabadnews faridabadnews24 Find out the reason: the supply of petrol and diesel to these individuals will be restricted in Faridabad Gurugram Sonipat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

शव वाहन नहीं मिला तो सब्जी वाले ठेले पर लाश ले गए परिजन, BK अस्पताल में फिर शर्मसार हुई इंसानियत

June 12, 2026

हांसी में परिवार ने जाम लगाया, महिला के शव को चूहों के कुतरने पर हंगामा

June 8, 2026

वायरल VIDEO ने उड़ाए होश, फरीदाबाद के सेक्टर-24 में स्कूटी- बाइक पर खुलेआम हो रहा था गलत काम

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.