Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

faridabadnews24By faridabadnews24June 16, 2026No Comments3 Mins Read
Lured a 3-year-old innocent child away with the promise of a biscuit, then committed an act of such brutality that it would make one's soul shudder.
IMAGES SOURCE : GOOGLE
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में तीन साल की एक बच्ची के साथ हुई कथित यौन हिंसा और बाद में उसकी मौत ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. गुम्मिडीपुंडी के औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले एक प्रवासी परिवार की मासूम बच्ची को गंभीर हालत में झाड़ियों से बरामद किया गया था. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में बिहार के रहने वाले एक प्रवासी मजदूर को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और बच्ची का परिवार एक-दूसरे को जानते थे. इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची को बिस्किट का लालच दिया और अपने साथ ले गया.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना वाले दिन बच्ची घर के पास खेल रही थी. कुछ समय बाद वह अचानक लापता हो गई. तलाश के दौरान इलाके की एक महिला ने झाड़ियों के बीच बच्ची को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा. महिला ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी को घटना के बाद पकड़ लिया गया था और गुस्साए लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. वारदात की खबर फैलते ही इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. कुछ अन्य लोगों पर भी शक जताया गया और उनके साथ मारपीट की घटनाएं सामने आईं. हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि अब तक की जांच में केवल एक ही आरोपी की भूमिका सामने आई है और यह सामूहिक अपराध का मामला नहीं है.
पुलिस ने पहले आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. अब बच्ची की मौत के बाद हत्या समेत अन्य गंभीर धाराएं भी जोड़ी जा रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेज गति से की जा रही है और आरोप पत्र जल्द दाखिल किया जाएगा. यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब तमिलनाडु में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर पहले से चिंता बनी हुई है. विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठा था और अब एक बार फिर सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
इस मामले पर डीएमके नेता टीकेएस इलंगोवन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को और सख्त रुख अपनाने की जरूरत है और अपराधियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने इसे सामाजिक समस्या बताते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सत्ता संभालने के बाद महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल ‘सिंगप्पेन’ बनाने की घोषणा की थी. कुछ दिन पहले ही इस पहल को औपचारिक रूप से शुरू किया गया था. लेकिन इस ताजा घटना के बाद सुरक्षा उपायों की प्रभावशीलता पर नए सवाल खड़े हो गए हैं. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में देशभर में बच्चों के खिलाफ अपराध के 1.77 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए थे. इनमें 67 हजार से ज्यादा मामले पॉक्सो कानून के तहत दर्ज हुए थे. तिरुवल्लूर की यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और ऐसे मामलों में त्वरित न्याय की आवश्यकता को लेकर गंभीर बहस का विषय बन गई है.
NEWS SOURCE Credit :news18
faridabadnews faridabadnews24 Lured a 3-year-old innocent child away with the promise of a biscuit then committed an act of such brutality that it would make one's soul shudder.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

तस्वीर देखकर लड़की के खड़े हो गए रोंगटे, AI से अश्लील फोटो बनाकर उसी युवती को भेजी, आरोपी ने कर दी ये मांग..

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.