Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » केतन हत्याकांड में सिया के पिता ने खोले राज, मेरी आमदनी 4 करोड़ रुपये है और मैं शादी में 17 करोड़ कैसे खर्च करता?

केतन हत्याकांड में सिया के पिता ने खोले राज, मेरी आमदनी 4 करोड़ रुपये है और मैं शादी में 17 करोड़ कैसे खर्च करता?

faridabadnews24By faridabadnews24June 28, 2026No Comments3 Mins Read

In the Ketan murder case, Sia's father reveals the truth: "My income is ₹4 crore; how could I have spent ₹17 crore on the wedding?"

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल के हत्याकांड में आरोपी सिया के पिता ने बड़ा खुलासा किया है। केतन और सिया की शादी नवंबर में होने वाली थी और इसके लिए राजस्थान में 17 करोड़ का एक महल बुक किया था। इस पर अब सिया के पिता प्रवीण गोयल ने बयान दिया है। उन्होंने शादी को लेकर करोड़ों रुपये के खर्च वाली बात को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा कि वह शादी में अधिक से अधिक 5 करोड़ रुपये ही खर्च कर सकते थे। मीडिया से बात करते हुए सिया गोयल के पिता ने कहा कि राजस्थान में 17 करोड़ रुपये का महल बुक करने और दो चार्टर्ड विमान किराए पर लेने जैसी खबरें झूठी है। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी आमदनी 4 करोड़ रुपये है।

शादी का बजट कितना था?
प्रवीण गोयल ने कहा कि सिया और केतन की शादी 23 से 25 नवंबर के बीच उदयपुर में होनी थी और हमें 26 नवंबर को चेकआउट करना था। उन्होंने कहा कि होटल में एक कपल का प्रतिदिन का खर्च करीब 81-82 हजार रुपये था। सिया के पिता ने कहा कि उनकी ओर से 70 कमरे और लड़के पक्ष की ओर से करीब 160 कमरे बुक किए जाने थे। इवेंट से लेकर खाने तक सब कुछ में खर्च होने का अनुमान करीब 3 करोड़ रुपये तक आने का था। 

चार्टर्ड विमान नहीं किया बुक

इस दौरान उन्होंने मेहमानों के उदयपुर जाने के प्लान का भी जिक्र किया। प्रवीण गोयल ने कहा कि जुलाई-अगस्त में शादी के लिए उदयपुर जाने की बुकिंग करने का विचार था। इसको लेकर ट्रेवल एजेंट ने उन्हें तीन विकल्प दिए थे।

सिया के पिता ने कहा कि पहला विकल्प मुंबई से उदयपुर जाना था। इसके लिए पुणे से देर रात निकलना होता, जिससे मेहमानों को परेशानी होती। दूसरा पुणे से उदयपुर का था, लेकिन उसका खर्च उनकी क्षमता से अधिक था। तीसरा विकल्प पुणे से अहमदाबाद की फ्लाइट और वहां से कारों के जरिए मेहमानों को उदयपुर स्थित रिसॉर्ट पहुंचाने का था। यह सड़क मार्ग करीब 3-4 घंटे का था। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी चार्टर्ड विमान बुक नहीं किया गया था। उनका इरादा सस्ते किराए में 20-25 हवाई टिकट खरीदने का था।

बहन के कहने पर बढ़ाया था बजट

प्रवीण गोयल ने कहा कि शुरुआत में वह कम बजट में शादी करना चाहते थे, लेकिन उनकी बहन ने सलाह दी कि बेटी अच्छे परिवार में जा रही है, इसलिए खर्च की ज्यादा चिंता न करें। इसके बाद उन्होंने अधिकतम 5 करोड़ रुपये तक खर्च करने का मन बनाया।

NEWS SOURCE Credit :patrika

faridabadnews faridabadnews24 In the Ketan murder case Sia's father revealed the facts: "My income is ₹4 crore; how could I have spent ₹17 crore on the wedding?"
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Temple Donations: जानिए कहां रखा जाता है इस खजाने का पूरा रिकॉर्ड, मंदिरों में हर दिन आने वाले करोड़ों का चढ़ावा आखिर कहां जाता है?

June 28, 2026

शादी के बाद मचा बवाल, नाबालिग भाई बहन को हुआ प्यार, घर छोड़कर हुए फरार

June 28, 2026

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.