
डिग्री हासिल करने के बाद हर छात्र का सपना होता है कि उसे अच्छी नौकरी मिले और वह अपने करियर की शुरुआत करे. लेकिन आज के समय में कई युवाओं के लिए यह सपना पूरा करना आसान नहीं रह गया है. बड़ी-बड़ी कंपनियों में अप्लाई करने के बाद भी महीनों तक कोई जवाब नहीं मिलता. ऐसे में कई लोग मजबूरी में दूसरे काम करने लगते हैं, ताकि अपना खर्च चला सकें. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे ही एक लड़के की कहानी लोगों का ध्यान खींच रही है. कंप्यूटर साइंस से ग्रेजुएशन करने वाला यह लड़का नौकरी की तलाश में सैकड़ों कंपनियों के चक्कर लगा चुका था, लेकिन जब कहीं से उम्मीद नहीं मिली, तो उसने Rapido बाइक टैक्सी चलाना शुरू कर दिया. उसकी कहानी पढ़ने के बाद हजारों लोग भावुक हो गए हैं.
