Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नगर निगम ने बनाई टीमें, फरीदाबाद में दूध निकालकर गाय छोड़ने वालों पर होगी FIR

नगर निगम ने बनाई टीमें, फरीदाबाद में दूध निकालकर गाय छोड़ने वालों पर होगी FIR

faridabadnews24By faridabadnews24July 22, 2026No Comments3 Mins Read
Municipal Corporation forms teams; FIRs to be lodged against those who abandon cows in Faridabad after milking them.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद नगर निगम ने शहर की सड़कों पर घूमने वाली गायों और अन्य आवारा पशुओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि दूध निकालने के बाद गायों को खुले में छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ अब केवल जुर्माना नहीं, बल्कि सीधे पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। नगर निगम ने विशेष टीमों का गठन किया है, जो सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।

गैर-जिम्मेदार मालिकों पर कार्रवाई लक्ष्य

नगर निगम के अधिकारी नितेश परमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल शहर की सड़कों से आवारा पशुओं को हटाना नहीं है, बल्कि उन लोगों पर कार्रवाई करना भी है जो पशुओं से लाभ लेने के बाद उन्हें बेसहारा छोड़ देते हैं। निगम ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है।

गाय छोड़ने वालों की होगी पहचान

नितेश परमार ने बताया कि शहर में कई लोग गाय या अन्य पशु पालते हैं। जब तक पशु दूध देता है, तब तक उसे अपने पास रखा जाता है। लेकिन जैसे ही दूध देना बंद होता है, कई लोग उसके बछड़े को अपने पास रख लेते हैं और गाय को सड़कों पर छोड़ देते हैं। अब यदि ऐसा कोई पशु सड़कों पर घूमता मिला तो उसके मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा।

अब जुर्माना नहीं, सीधे दर्ज होगा केस

अब तक नगर निगम द्वारा पकड़े गए पशुओं को छुड़ाने के लिए पहली बार 5,100 रुपए और दूसरी बार 11 हजार रुपए का जुर्माना लिया जाता था, लेकिन नए अभियान के तहत केवल जुर्माना लेकर पशु वापस नहीं छोड़ा जाएगा। इसके बजाय पशु को खुले में छोड़ने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध डेयरियों पर भी कार्रवाई

नगर निगम की विशेष टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चला रही हैं। ये टीमें अवैध रूप से संचालित डेयरी फार्मों की जांच कर चालान कर रही हैं। साथ ही सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं और गायों के मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। नगर निगम का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाना और आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।

आपके इलाके में भी गाय सड़कों पर घूमती है तो नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें 9999878840 MCF करेगा सख्त कार्रवाई

NEWS SOURCE Credit : bhaskar

faridabadnews faridabadnews24 Municipal Corporation forms teams; FIRs to be lodged against those who abandon cows in Faridabad after milking them.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में सनसनी, हादसा या कुछ और? 4 दिन पहले आई थी ससुराल, चौथी मंजिल से गिरकर सरकारी शिक्षिका की मौत

July 21, 2026

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.