Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्टेशन से जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म, ट्रेन छूटी तो आरोपियों के चंगुल में फंसी महिला

स्टेशन से जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म, ट्रेन छूटी तो आरोपियों के चंगुल में फंसी महिला

faridabadnews24By faridabadnews24July 31, 2026No Comments3 Mins Read
Woman raped after being taken from station to the forest; fell into the clutches of the accused after missing her train.
Woman raped after being taken from station to the forest; fell into the clutches of the accused after missing her train.

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का एक साथी अब भी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। ट्रेन छूटने के बाद स्टेशन पर मौजूद महिला को आरोपी मंदिर घुमाने का बहाना बनाकर अपने साथ जंगल ले गए थे और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला अपने बच्चों के साथ ट्रेन से निजामुद्दीन से छत्तीसगढ़ जा रही थी।

ट्रेन छूटने पर आरोपियों के चंगुल में फंसी

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि 14 जून की रात करीब 9.45 बजे महिला अपने बच्चों के साथ निजामुद्दीन से छत्तीसगढ़ जा रही थी। मुड़वारा स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर वह पानी लेने नीचे उतरी, लेकिन ट्रेन रवाना हो गई। स्टेशन पर अकेली और मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को देखकर एक युवक ने मदद का भरोसा दिलाया। उसने मंदिर दर्शन कराने की बात कहकर महिला को ई-रिक्शा में बैठाया। आरोप है कि ऑटो चालक और उसका साथी उसे रीठी रोड पर पौसरा स्टेशन के समीप सुनसान जंगल में ले गए और वहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

सड़क किनारे बदहवास मिली थी महिला

15 जून की सुबह डायल-112 की सूचना पर रीठी पुलिस महिला तक पहुंची। वह सड़क किनारे बदहवास हालत में मिली, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कुछ भी बता नहीं सकी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसके भाई को बुलाया। भाई भी उसे दिल्ली ले गया, लेकिन तब तक किसी को इस जघन्य अपराध की भनक नहीं लग सकी। इलाज के दौरान जब महिला की मानसिक स्थिति में सुधार हुआ, तब उसने अपने साथ हुई पूरी घटना भाई को बताई। इसके बाद दिल्ली के सफदरजंग साउथ थाने में एफआईआर दर्ज हुई और मामला जीरो एफआईआर के माध्यम से कटनी भेजा गया।

900 ऑटो चालकों की जांच, तब मिला सुराग

एक माह पुरानी वारदात, कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं और आरोपी पूरी तरह अज्ञात। ऐसे में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपराधियों तक पहुंचना थी। रीठी पुलिस ने जिले के करीब 900 ऑटो चालकों की स्क्रीनिंग की। पीडि़ता द्वारा बताए गए ऑटो के हुलिए, तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच आगे बढ़ी। आखिरकार जमुनिया निवासी ऑटो चालक दिनेश चौधरी संदेह के घेरे में आया। तकनीकी साक्ष्यों से घिरने के बाद आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो एमपी 21 जेडजे 6903 जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस रिमांड लेकर उसके साथी की तलाश कर रही है।

NEWS SOURCE Credit : patrika

faridabadnews faridabadnews24 Woman raped after being taken from station to the forest; fell into the clutches of the accused after missing her train.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

थाने में शिकायत कराने आई महिला से SHO का अफेयर, प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था SHO

July 29, 2026

फरीदाबाद में 30 हजार की घूस लेते HVPNL के एक्सईएन विजिलेंस के हत्थे चढ़े

July 29, 2026

NIT के स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, आधा दर्जन युवतियां हिरासत में

July 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.