Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » छापेमारी में घर से निकले नोटों के बंडल. रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए RTO कार्यालय के ट्रैफिक इंस्पेक्टर

छापेमारी में घर से निकले नोटों के बंडल. रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए RTO कार्यालय के ट्रैफिक इंस्पेक्टर

faridabadnews24By faridabadnews24August 4, 2026No Comments4 Mins Read
Bundles of currency notes were recovered from the house during the raid. A Traffic Inspector from the RTO office was caught red-handed while accepting a bribe.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा विजिलेंस ने आरटीओ कार्यालय में तैनात एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी की पहचान मुकेश कुमार मिश्रा के रूप में हुई है, जो ओएमवीडी यानी ओडिशा मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट में ट्रैफिक इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। विजिलेंस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम जब्त की गई। इसके बाद उनके घर और अन्य ठिकानों पर तलाशी ली गई, जहां से 14.33 लाख रुपये नकद बरामद हुए। इस नकदी को भी जब्त कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

विजिलेंस के अनुसार, एक ट्रक मालिक ने शिकायत की थी कि उसके दो हाइवा ट्रकों को बिना किसी परेशानी के चलाने देने के बदले ट्रैफिक इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मिश्रा हर महीने पैसे की मांग कर रहे थे। शिकायत के मुताबिक, जून और जुलाई 2026 यानी दो महीने के लिए आरोपी ने कुल 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। यह रकम ट्रांसपोर्ट कारोबार को अपने अधिकार क्षेत्र में बिना किसी कार्रवाई या बाधा के चलाने देने के बदले मांगी गई थी। ट्रक मालिक रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत ओडिशा विजिलेंस से की।

इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस अधिकारियों ने योजना बनाकर 3 अगस्त 2026 को ट्रैप लगाया। जैसे ही ट्रक मालिक ने आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर को 20 हजार रुपये दिए, विजिलेंस की टीम ने सुंदरगढ़ स्थित RTO कार्यालय के उनके कार्यालय कक्ष में ही उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। जांच के दौरान आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई। गवाहों की मौजूदगी में इस रकम को जब्त किया गया। विजिलेंस ने बताया कि आरोपी के हाथों की केमिकल जांच की गई। इसमें उनके दाहिने हाथ का वॉश पॉजिटिव पाया गया, जिससे यह पुष्टि हुई कि उन्होंने रिश्वत की रकम को लिया और छुआ था।

घर पर छापेमारी में मिले नोटों के बंडल
गिरफ्तारी के तुरंत बाद विजिलेंस ने आरोपी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। छापेमारी सुंदरगढ़ के श्रीकृष्ण विहार स्थित आवास,बरगढ़ टाउन के शांतिनगर, वार्ड नंबर-19 स्थित पैतृक मकान,सुंदरगढ़ RTO कार्यालय में स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। इन तलाशी अभियानों के दौरान सुंदरगढ़ स्थित घर से 14 लाख 33 हजार रुपये नकद बरामद हुए। विजिलेंस ने पूरी नकदी जब्त कर ली है। बरामद रकम के स्रोत की जांच की जा रही है।

इन धाराओं में केस दर्ज
इस पूरे मामले में विजिलेंस ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में राउरकेला विजिलेंस थाना केस नंबर 06, दिनांक 2 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। आपको बता दें कि इससे पहले विजिलेंस ने ओडिशा कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को भी आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया था।

मामले की विस्तृत जांच जारी

विजिलेंस के अनुसार, मुकेश कुमार मिश्रा ने 6 अगस्त 2015 को सरकारी सेवा जॉइन की थी। उन्होंने ओडिशा मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट में ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर के रूप में काम शुरू किया था। अपनी सेवा के दौरान वे तालचर, बलांगीर और नुआपाड़ा सहित कई स्थानों पर तैनात रहे। जुलाई 2022 में उन्हें पदोन्नत कर ट्रैफिक इंस्पेक्टर बनाया गया। इसके बाद से वे सुंदरगढ़ आरटीओ कार्यालय में ट्रैफिक इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थे। फिलहाल विजिलेंस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। साथ ही आरोपी के पास से बरामद 14.33 लाख रुपये नकद के स्रोत और अन्य संभावित वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

Bundles of currency notes were recovered from the house during the raid. A Traffic Inspector from the RTO office was caught red-handed while accepting a bribe. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कानपुर पुलिस ने चोर का निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा, ‘चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ ​

August 1, 2026

स्टेशन से जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म, ट्रेन छूटी तो आरोपियों के चंगुल में फंसी महिला

July 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.