Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ATS ने सोहेल को दबोचा, इंस्टाग्राम के ग्रुप में डाल रहा था लश्कर-जैश के आतंकियों के वीडियो

ATS ने सोहेल को दबोचा, इंस्टाग्राम के ग्रुप में डाल रहा था लश्कर-जैश के आतंकियों के वीडियो

faridabadnews24By faridabadnews24August 15, 2026Updated:August 15, 2026No Comments2 Mins Read
ATS nabbed Sohail; he was posting videos of Lashkar and Jaish terrorists in an Instagram group.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे जिले के पडघा से 35 साल के एक ट्रक ड्राइवर को सोशल मीडिया पर वांटेड आतंकियों के भाषण वाले कट्टरपंथी वीडियो डाउनलोड कर साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक इंस्टाग्राम ग्रुप के जरिए इन वीडियोज को प्रसारित किया।

वांटेड आतंकियों के वीडियो फैला रहा था ट्रक ड्राइवर
फिलहाल, जांच के लिए उसके डिजिटल डिवाइस जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इन वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर फरहतुल्लाह घोरी और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) प्रमुख मसूद अजहर समेत वांटेड आतंकियों के भाषण शामिल बताए जा रहे हैं।

ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है आरोपी सोहेल

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की पहचान सोहेल रज्जाक शेख के रूप में हुई है। वह मूल रूप से तलोजा का रहने वाला है और 2021 में पडघा आकर रहने लगा था। वह पडघा के अर्जुनली इलाके में रह रहा था और वहां की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करता था।

ATS ने पुलिस के हवाले किया आरोपी

एटीएस ने बाद में सोहेल शेख को आगे की जांच के लिए पडघा पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, जांच एजेंसियों ने ऐसे ही मामले में चार अन्य लोगों से भी पूछताछ की है।

महाराष्ट्र ATS ने 102 लोगों से की पूछताछ

इससे पहले, पिछले महीने महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आ चुके लोगों से पूछताछ की थी। महाराष्ट्र में एटीएस की 14 लोकल यूनिट्स की 58 टीमें ने 102 लोगों से पूछताछ की थी। यह कार्रवाई इस शक के आधार पर की गई थी कि शहजाद भट्टी, सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने का काम कर रहा है।

भारत मे नेटवर्क फैलाने की कोशिश में शहजाद भट्टी गैंग

प्रारंभिक जांच और तमाम एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, शहजाद भट्टी और उसके साथी अजमल गुजर, हम्माद मेमन, आबिद जाट उर्फ आबिद छल, राणा हुनैन और अशरफ बशीर आलम आदि भारत में अपना नेटवर्क फैलाने की कोशिश में हैंष। वे इसके लिए कई तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

ATS nabbed Sohail; he was posting videos of Lashkar and Jaish terrorists in an Instagram group. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

August 14 History: देश के दो टुकड़े हुए थे, आज के दिन छलनी हुआ था भारत मां का सीना

August 15, 2026

Independence Day Poem: यहां देखें मिनटों में याद हो जाने वाली कविताएं, इन कविताओं को सुनकर तालियों की गूंज से झूम उठेगा हॉल

August 14, 2026

जांच में जुटी पुलिस, पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली और उनकी पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी

August 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.