
केरल: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही हैरान और डरा देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का कलेजा मुंह को आ रहा है। कहते हैं कि जिसकी हिफाजत खुद ऊपर वाला करे, उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। ऐसा ही एक चमत्कार केरल में देखने को मिला है, जहां एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में भारी-भरकम बस अनियंत्रित होकर पलट गई और वहां खड़े एक स्कूटी सवार की जान महज कुछ ही इंच की दूरी से बाल-बाल बच गई ।
एक छोटी सी गलती और सड़क पर पलट गई बस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सामने से एक भारी-भरकम बस आ रही है। इसी दौरान एक बाइक सवार बिना किसी इशारे या चेतावनी के अचानक सड़क पार करने लगता है। बाइक सवार को बचाने की कोशिश में बस असंतुलित हो जाती है और सड़क पर ही पलट जाती है।
सबसे ज्यादा डराने वाली बात यह थी कि यह बस ठीक उसी जगह पलटती है, जहां एक स्कूटी सवार खड़ा था। बस और स्कूटी सवार के बीच केवल कुछ ही इंच का फासला रह गया था। अगर वक्त थोड़ा तेज होता या बस की रफ्तार माइक्रो सेकंड से भी अधिक तेज होती, तो स्कूटी सवार की जान जा सकती थी।
मौत के मुंह से सही-सलामत बाहर आया युवक
बस के सड़क पर पलटते ही वहां चारों तरफ धुआं ही धुआं हो जाता है]। हादसा इतना भयानक और अचानक हुआ कि स्कूटी सवार को काफी देर तक तो समझ ही नहीं आता कि आखिर हुआ क्या है। वह कुछ समझ पाता, उससे पहले ही उसे अहसास होता है कि वह मौत के मुंह से वापस आया है, और वह तुरंत अपनी स्कूटी के साथ वहां से हट जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, यूजर्स बोले- “घर जाकर सदका निकालना”
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर @AnjaliKumari009 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
NEWS SOURCE Credit :punjabkesari
