Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर हुई डिलीवरी, सीएमओ ने घटना की जांच के आदेश दिए, कार्रवाई की चेतावनी

स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर हुई डिलीवरी, सीएमओ ने घटना की जांच के आदेश दिए, कार्रवाई की चेतावनी

faridabadnews24By faridabadnews24September 5, 2026No Comments2 Mins Read
Delivery takes place at health center gate; CMO orders inquiry into the incident and warns of action.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: फरीदाबाद में जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जच्चा-बच्चा को बेहतर सेवा देने का दावा करते हैं, मगर कई बार डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही सामने आती है। धौज स्वास्थ्य केंद्र में गेट के सामने ही डिलीवरी होने का एक मामला सामने आया है। हैरानी की बात है कि डिलीवरी कराने में डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी और किसी स्वास्थ्य कर्मी आगे नहीं आए। यहां परिजन और ग्रामीण महिलाओं ने ही गर्भवती की डिलीवरी कराई।

कोई स्टाफ नहीं मिला

बताया कि जिस समय गर्भवती को परिजन केंद्र में लाए थे। उस समय वहां कोई स्टाफ नहीं था। ऐसे में परिजन और ग्रामीणों ने ही व्यवस्था को संभाला। गर्भवती के परिजनों ने इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई है। इस मामले में अभी स्वास्थ्य विभाग में कोई शिकायत नहीं की गई है। मामला सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जांच शुरू करवाई है।

अंदर से बंद था केंद्र का गेट

बता दें कि कई महीने पहले सेक्टर-3 प्रजनन व स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर-3 में भी कुछ इस तरह का ही मामला सामने आया था। गर्भवती को परिजन केंद्र में लेकर आए थे। केंद्र का गेट अंदर से बंद था। वहां अंधेरा था। परिजन दरवाजा खटखटाते रहे, मगर अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया। बाद में गर्भवती के परिजनों ने ही टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी कराई। इस मामले में परिजनों ने सीएमओ कार्यालय में शिकायत की थी। सीएमओ ने जांच के बाद अनुबंध के तहत सेवा दे रहे एक कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी थी। कर्मचारी यूनियन की ओर जोर देने पर और कर्मचारी की ओर से माफी मांगने के बाद उसकी सेवाएं बहाल की गई थीं।

लापरवाही मिलने पर होगा एक्शन

अब धौज के मामले में सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि गर्भवती की डिलीवरी के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप मुख्य चिकित्सा को आदेश दिए हैं कि नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रों की जांच की जाएगी। अगर किसी भी डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही सामने आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। धौज स्वास्थ्य केंद्र में गेट पर डिलीवरी मामले में मुख्य चिकित्सा डॉ. जयंत आहूजा ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राजेश से जवाब मांगा है। कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सीएमओ ने पूछा है कि इस मामले में क्यों और क्या-क्या कमी रही। स्थिति स्पष्ट करें।

NEWS SOURCE Credit : jagran

Delivery takes place at health center gate; CMO orders inquiry into the incident and warns of action. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

60 साल तक सुरक्षित हुई नौकरी, हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, ये सफाई कर्मचारी होंगे पक्के

September 6, 2026

फरीदाबाद से Delhi-Noida जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की बंद लेन फिर खुली

September 2, 2026

जान लें आपूर्ति‍ का भी हाल, चीनी के बाद अब प्याज ने बिगाड़ा रसोई का बजट, दस दिन में 10 से 15 रुपये तक बढ़े दाम

August 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.