Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वीडियो वायरल होते ही FIR, शादी में दूल्हे की दबंगई, 6 सेकंड में 17 राउंड फायरिंग

वीडियो वायरल होते ही FIR, शादी में दूल्हे की दबंगई, 6 सेकंड में 17 राउंड फायरिंग

faridabadnews24By faridabadnews24September 8, 2026Updated:September 8, 2026No Comments3 Mins Read
FIR filed after video goes viral: Groom's brazen display—17 rounds fired in 6 seconds
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बुलंदशहर के खुर्जा से शादी समारोह का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हे की पोशाक पहने एक युवक पिस्टल हाथ में लेकर मेहमानों के सामने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद खुर्जा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में युवक शादी समारोह के दौरान पिस्टल से लगातार गोलियां चलाता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि उसने करीब छह सेकंड के भीतर 17 राउंड फायर किए। इस दौरान वह दूल्हे के लिबास में बैठा हुआ दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

साल 2022 का है वीडियो
पुलिस की जांच में वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला तारीनान निवासी शादाब पुत्र सफीक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो कोई हाल की शादी का नहीं बल्कि साल 2022 में हुई शादाब की अपनी शादी का बताया जा रहा है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस की नजर में आया। वीडियो में दिखाई दे रही पिस्टल को सोशल मीडिया पर कुछ लोग जिगाना पिस्टल बता रहे हैं और इसे तुर्की निर्मित हथियार बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस की जांच में ही यह स्पष्ट होगा कि वीडियो में इस्तेमाल किया गया हथियार वास्तव में कौन सा था और उसके पास उसे रखने या इस्तेमाल करने की वैध अनुमति थी या नहीं।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। खुर्जा सर्किल के CO शोभित कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दूल्हे की वेशभूषा में एक युवक फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। उसकी पहचान शादाब के रूप में हुई है। CO के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में फायरिंग साल 2022 में उसकी शादी के दौरान किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस ने शादाब के खिलाफ खुर्जा नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के साथ वीडियो में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 FIR filed after video goes viral: Groom's brazen display—17 rounds fired in 6 seconds
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

मध्य रेलवे ने दी जानकारी, चलती ट्रेन में बर्थ पर दीपक जलाकर पूजा करने वाले यात्री पर हुआ एक्शन

September 2, 2026

रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो, स्कूटी सवार पर पलट गई पूरी बस, फिर हुआ ये चमत्कार

August 29, 2026

वायरल हुआ VIDEO, सीलबंद नमकीन के पैकेट से निकला मरा चूहे का बच्चा

August 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.