Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पेंशन बंद होने के बाद खुला मामला, ‘साहब अब तो जिंदा मान लो’, सरकारी रिकॉर्ड में 80 साल के बुजुर्ग को मृत बताया

पेंशन बंद होने के बाद खुला मामला, ‘साहब अब तो जिंदा मान लो’, सरकारी रिकॉर्ड में 80 साल के बुजुर्ग को मृत बताया

faridabadnews24By faridabadnews24September 21, 2026Updated:September 21, 2026No Comments4 Mins Read
Case comes to light after pension stops: "Sir... please acknowledge I am alive"—80-year-old man listed as dead in government records.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : फरीदाबाद में सरकारी रिकॉर्ड की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 80 वर्षीय बुजुर्ग सुरजन सिंह को सरकारी पेंशन रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर दिया गया, जबकि वह पत्नी के साथ घर में रह रहे हैं। रिकॉर्ड में उनकी मौत 26 मार्च 2025 दर्ज है। इस एंट्री के बाद उनकी करीब 3 हजार रुपये मासिक वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई। NIT-5 निवासी सुरजन सिंह के बैंक खाते में पहले करीब 50 हजार रुपये जमा थे। इसी खाते में उनकी वृद्धावस्था पेंशन आती थी। करीब तीन महीने पहले जब खाते में जमा रकम खत्म हो गई और पेंशन नहीं आई तो उन्होंने SBI बैंक जाकर जानकारी ली। वहां उन्हें पता चला कि उनकी पेंशन करीब डेढ़ साल से नहीं आई है। इसके बाद सुरजन सिंह सेक्टर-15 स्थित पेंशन कार्यालय पहुंचे। वहां रिकॉर्ड की जांच करने पर कर्मचारियों ने बताया कि पेंशन रिकॉर्ड में उन्हें 26 मार्च 2025 को मृत दर्ज किया गया है। इसी आधार पर उनकी पेंशन रोक दी गई।

‘मैं जिंदा हूं, फिर रिकॉर्ड में मौत कैसे दर्ज हो गई?’

सुरजन सिंह का कहना है कि उन्हें यह तक नहीं बताया गया कि सरकारी रिकॉर्ड में उनकी मौत किस दस्तावेज के आधार पर दर्ज की गई। उनका कहना है कि वह पिछले करीब तीन महीने से अपनी पेंशन बहाल कराने और रिकॉर्ड ठीक करवाने के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। बुजुर्ग ने कहा कि उम्र अधिक होने के कारण उन्हें चलने-फिरने में भी सहारे की जरूरत पड़ती है। इसके बावजूद उन्हें बार-बार अधिकारियों के कार्यालय जाना पड़ रहा है।उनका कहना है कि वह अधिकारियों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। अब उनकी एक ही गुहार है—‘साहब… अब तो जिंदा मान लो।’

समाधान शिविर में भी लगाई गुहार

पेंशन विभाग के कर्मचारियों ने सुरजन सिंह को 17 सितंबर को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में शिकायत देने के लिए कहा। उन्होंने वहां पहुंचकर पेंशन रिकॉर्ड ठीक कराने और पेंशन बहाल करने की शिकायत दी। शिकायत दर्ज तो कर ली गई, लेकिन मौके पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों की ओर से आगे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

पेंशन ID में मृत, PPP में जिंदा

मामले में सबसे बड़ा सवाल सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज अलग-अलग जानकारियों को लेकर है। सुरजन सिंह के मुताबिक उनकी पेंशन ID में उन्हें मृत दिखाया गया है, जबकि परिवार पहचान पत्र यानी PPP में वह जीवित दर्ज हैं। बुजुर्ग का सवाल है कि अगर PPP में वह जीवित हैं तो पेंशन रिकॉर्ड में उनकी मृत्यु की एंट्री आखिर किस आधार पर की गई?

पत्नी की आय और अपने रिकॉर्ड में भी बदलाव का आरोप

सुरजन सिंह ने अपनी पत्नी प्रीतम कौर के रिकॉर्ड में भी बदलाव का दावा किया है। उनकी पत्नी की उम्र भी करीब 80 साल है और वह बीमार रहती हैं। सुरजन सिंह के मुताबिक PPP में पहले उनकी पत्नी की आय 1.80 लाख रुपये दर्ज थी, जिसे अब बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दिया गया है। उनकी अपनी आय भी 3 लाख रुपये दर्ज दिखाई जा रही है। वहीं ऑक्यूपेशन में उन्हें पेंशनर बताया गया है। बुजुर्ग का सवाल है कि आय और अन्य जानकारियों में ये बदलाव किस आधार पर किए गए।

डेथ रिकॉर्ड की एंट्री किस आधार पर हुई?

सुरजन सिंह का कहना है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर सरकारी रिकॉर्ड में बदलाव के लिए निर्धारित प्रक्रिया होती है। ऐसे में उनके मामले में मृत्यु की एंट्री किस दस्तावेज या सत्यापन के आधार पर की गई, यह स्पष्ट होना चाहिए।उनका कहना है कि अगर कोई डेथ सर्टिफिकेट या अन्य दस्तावेज रिकॉर्ड में लगाया गया है तो उसे भी सामने लाया जाना चाहिए।

SDM बोले- मामला चंडीगढ़ भेजा गया

मामले में SDM डॉ. हन्नी बंसल ने बताया कि सुरजन सिंह की शिकायत संबंधित विभाग को भेज दी गई है। विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि मामला चंडीगढ़ भेजा गया है और जल्द इसका समाधान होने की उम्मीद है। वहीं, मामले में डिस्ट्रिक्ट सोशल वेलफेयर ऑफिसर (DSWO) ममता शर्मा का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। अब सवाल यही है कि जब 80 वर्षीय सुरजन सिंह खुद अधिकारियों के सामने मौजूद हैं, PPP में भी जीवित दर्ज हैं, तो सरकारी पेंशन रिकॉर्ड में उनकी ‘मौत’ की एंट्री आखिर किस आधार पर हुई?

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Case comes to light after pension stops: "Sir... please acknowledge I am alive"—80-year-old man listed as dead in government records. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

टोल बचाने के लिए कार पर लगाई थी लाल-नीली बत्ती, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पलवल में पकड़ा गया फर्जी VIP

September 15, 2026

10 दिन में होगी नई कंपनी तय, फरीदाबाद में कूड़ा निस्तारण एजेंसी काम से पहले ही ब्लैकलिस्ट

September 9, 2026

पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 1 साल के मासूम की मौ+त, खेलते-खेलते गिरा मासूम, फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा

September 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.