Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली में आधी रात मस्जिद पर बुलडोलर एक्शन पर हंगामा, तीन बार दिया जा चुका था मस्जिद खाली करने का नोटिस

दिल्ली में आधी रात मस्जिद पर बुलडोलर एक्शन पर हंगामा, तीन बार दिया जा चुका था मस्जिद खाली करने का नोटिस

faridabadnews24By faridabadnews24September 23, 2026Updated:September 23, 2026No Comments3 Mins Read
Uproar in Delhi over midnight bulldozer action on a mosque; notices to vacate the mosque had been issued three times.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली के एक इलाके में आधी रात को बुलडोजर एक्शन से हड़कंप मच गया। यह बुलडोजर कार्रवाई दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में हुई, जहां सड़क चौड़ीकरण के लिए देर रात एक मस्जिद पर बुलडोजर चला। मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन होने से स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन की खबर पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता भी मौके पर पहुंच गए और इसका विरोध किया।

तीन बार दिया जा चुका था मस्जिद खाली करने का नोटिस

शालीमार बाग में स्थित मदीना मस्जिद के इमाम को 15 दिन में तीन बार मस्जिद खाली करने के लिए नोटिस दिया जा चुका था लेकिन फिर भी मस्जिद खाली नहीं कराई गई थी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद यहां बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सड़क को 30 मीटर चौड़ा करना है। 3 महीने से यहां लगातार नोटिस दिया जा रहा था, जो मकान अवैध हैं, सड़क किनारे हैं, उन्हें तोड़ा जाना था। इसमें मदीना मस्जिद भी शामिल थी। मई-जून में भी यहां पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई थी लगभग 150 घरों को तोड़ा गया था।

AIMIM नेता ने कार्रवाई को बताया सहारनपुर पार्ट-2

AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने दावा किया कि रात के 3 बजे मस्जिद पर बुलडोजर चलाया गया है। इतना ही नहीं, अपने बयान में जमई ने शालीमार बाग में मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई को सहारनपुर पार्ट-2 बताया है।

लगाया मस्जिद के इमाम से नहीं मिलने देने का आरोप

शोएब जमई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया था, ‘पार्टी अध्यक्ष बैरिस्टर ओवैसी के निर्देश पर आज देर रात सूचना मिलते ही AIMIM दिल्ली की टीम शालीमार बाग इलाके में पहुंच चुकी है, जहां एक मस्जिद पर बुलडोजर चलाया जा रहा था। पुलिस प्रशासन हमें किसके इशारे पर मस्जिद के इमाम से मिलने नहीं दे रही है।’

शोएब ने लगाई धार्मिक किताब निकालने देने की गुहार

इस पोस्ट के साथ शोएब जमई ने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि रात में वहां पर मस्जिद तोड़ दी गई। मोहलत तक नहीं दी गई। यही काम यहां हो रहा है। ये घटना सहारनपुर पार्ट-2 है। मस्जिद कमेटी के लोग डर में हैं कि कहीं पूरी मस्जिद ना तोड़ दी जाए। 100-200 मीटर तक लोगों को जाने नहीं दिया जा रहा है। मस्जिद के इमाम को नहीं जाने दिया जा रहा है। आप वहां कुरान तो निकालने दीजिए। हमारी इतनी पवित्र किताब है।

हाल ही में जामा मस्जिद के पास भी चला था बुलडोजर

शोएब जमई ने आगे कहा कि कैसे इस तरीके का ऐसा जुल्म कर सकते हैं? संविधान की शपथ लेकर के हमारे अधिकारी यहां पर आते हैं। आप संविधान की शपथ भूल गए। एक अन्य खबर में हाल ही में दिल्ली में जामा मस्जिद के आसपास बुलडोजर एक्शन हुआ था। तब पार्कों में बनाई गईं अवैध दुकानों को गिराया गया था।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने दिल्ली में बुलाई बड़ी बैठक

देशभर में मस्जिदों पर चल रहे बुलडोजर के मामले में आज जमीयत उलेमा-ए-हिंद की दिल्ली में बड़ी बैठक हुई। मौलाना महमूद मदनी ने ये बैठक बुलाई है। दरअसल, मदरसों और मस्जिदों पर हो रही कार्रवाई से मुस्लिम संगठन नाराज हैं। आज की बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है। कानूनी लड़ाई के अलावा दूसरे विकल्पों का रोडमैप आज बैठक में रखा जाएगा।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Uproar in Delhi over midnight bulldozer action on a mosque; notices to vacate the mosque had been issued three times.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्ली के सदर बाजार में एक बच्ची से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया, आरोपी दर्जी को किया गया गिरफ्तार

September 22, 2026

SILF बैंकॉक में लॉन्च करेगा एशियन लीगल एकॉर्ड, एशिया में साझा कानूनी ढांचे की दिशा में बढ़ाएगा कदम

September 16, 2026

2 लाख 30 हजार लोगों को मुफ्त में मिलेगा सोलर पैनल, मेंटेनेंस का भी खर्च उठाएगी सरकार, दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले

September 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.