
फरीदाबाद: फरीदाबाद में शहरी स्थानीय निकाय के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को निगम अधिकारियों के साथ मिलकर शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके साथ ही समाधान शिविर और सीएम विंडो में आने वाली शिकायतों को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों को कहा कि कूड़ा उठान को लेकर डोर-टू-डोर का टेंडर हो गया है। इसके साथ ही निगम शहर में जगह-जगह पड़े हुए कूड़े को भी साफ करे। उन्होंने निगम अधिकारियों को 16 अक्टूबर का समय देते हुए कहा कि उसके बाद शहर में कही भी गंदगी का ढेर नहीं दिखना चाहिए। अगर किसी भी जोन में गंदगी पाई गई तो संबंधित अधिकारी पर ही कार्रवाई की जाएगी।
जवाब देना मुश्किल
इसके साथ ही इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों से कहा कि पांच करोड़ रुपये से अधिक वाले काम को तेज गति से पूरा करने का काम करे। सीएम के सामने उनको धीमी गति से चल रहे विकास कार्याें के बारे में जवाब देना मुश्किल हो जाता है।
NEWS SOURCE Credit : jagran
