Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विजय भारद्वाज प्रोडक्शन का ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत भव्य रूप से लॉन्च, बॉलीवुड, खेल जगत और समाज की जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत

विजय भारद्वाज प्रोडक्शन का ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत भव्य रूप से लॉन्च, बॉलीवुड, खेल जगत और समाज की जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत

faridabadnews24By faridabadnews24October 16, 2026Updated:October 16, 2026No Comments3 Mins Read

‘Indian Nari Shakti’ song by Vijay Bhardwaj Productions launched in a grand event; attended by prominent personalities from Bollywood, the world of sports, and society.

कौशांबी, गाजियाबाद : विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार महिला सशक्तिकरण पर आधारित विशेष गीत ‘इंडियन नारी शक्ति’ की आज कौशांबी स्थित AT रेजिडेंसी होटल में भव्य लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर बॉलीवुड कलाकारों, खेल जगत की हस्तियों, समाजसेवियों, व्यवसायियों और सनातन धर्म के साधु-संतों सहित समाज के विभिन्न प्रमुख वर्गों के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सतमोला के सीएमडी श्री अनिल मित्तल जी, विकसित भारत के संरक्षक डॉ. संतोष राय जी, स्टील कंज्यूमर फोरम की नेशनल चेयरमैन श्रीमती नमिता शर्मा जी, एशिया marathon श्रीमती सुनीता गोदारा जी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री तेजा गुर्जर जी तथा योग गुरु स्वामी संतोषl महाराज जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस भव्य आयोजन में ‘इंडियन नारी शक्ति’ के निर्देशक एवं निर्माता श्री विजय भारद्वाज जी ने गीत को लॉन्च किया और उपस्थित अतिथियों के समक्ष इसकी विशेष प्रस्तुति दिखाई। गीत के माध्यम से महिलाओं की शक्ति, सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया l इस प्रोजेक्ट में अभिनय करने वाली लखनऊ की अभिनेत्री प्रेरणा सिंह, दिल्ली की अभिनेत्री मोनिका खुराना और भावना सक्सेना कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। इनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की उपस्थिति भी आकर्षण का केंद्र रही। डीओपी उमेश रवि, विकास सोनी, पप्पू गुप्ता, संतोष कुमार और सिद्धार्थ मिश्रा सहित समाज के अन्य प्रतिष्ठित लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

निर्देशक-निर्माता विजय भारद्वाज ने कहा कि ‘इंडियन नारी शक्ति’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने का एक रचनात्मक प्रयास है। इसका उद्देश्य मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकारों को लोगों तक पहुंचाना और महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि विजय भारद्वाज प्रोडक्शन वर्ष 2005 से सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों, गीतों, डॉक्यूमेंट्री और अन्य रचनात्मक परियोजनाओं के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है।

हम ब्राह्मण हैं’ और ‘आजाद परिंदे’ के बाद अब आएंगे बड़े प्रोजेक्ट

विजय भारद्वाज प्रोडक्शन इससे पहले ‘हम ब्राह्मण हैं’ और ‘आजाद परिंदे’ जैसे प्रोजेक्ट लॉन्च कर चुका है, जिन्हें दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है। अब प्रोडक्शन हाउस अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों के बीच नई विषय और सामाजिक संदेश लेकर आने की तैयारी कर रहा है। आगामी परियोजनाओं में ‘हम स्वर्ण हैं’, ‘पापा के सपने’, ‘अर्चन न्याय हिंदुस्तान’ सहित अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विषयों को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने की योजना है। विजय भारद्वाज प्रोडक्शन का लक्ष्य मनोरंजन जगत में नई प्रतिभाओं को अवसर देने के साथ-साथ ऐसे प्रोजेक्ट तैयार करना है, जो समाज में जागरूकता, सकारात्मक सोच और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा दें।

‘Indian Nari Shakti’ song by Vijay Bhardwaj Productions launched in a grand event; attended by prominent personalities from Bollywood and society. faridabadnews faridabadnews24 the world of sports
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए कब-कौन से हुए धरना प्रदर्शन, 1990 के दशक में हुई थी शुरूआत, जंतर मंतर का इतिहास

October 13, 2026

ड्रग्स, कैश और लग्ज़री SUV के साथ ‘लेडी डॉन’ पार्वती गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

September 26, 2026

दिल्ली-यूपी से हिसार आती थीं महिलाएं, होटलों में चल रहा था देह व्यापार, छापा पड़ा तो 22 युवतियां के साथ 19 युवक पकड़े

September 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.