
बीते 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर तीन अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। इस हादसे में उनके ड्राइवर को गोली लग गई जबकि एक्टर हल्का बहुत चोटिल हुए।
एक्टर पर की गई थी सात राउंड फायरिंग
टाइगर एक फुटबॉल मैच के बाद स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे, तभी दो हमलावरों ने कथित तौर पर उनकी कार पर सात राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से पांच गोलियां गाड़ी पर लगीं। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ।अब टाइगर श्रॉफ की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक्टर के हाथ पर छर्रों (पैलेट) से लगी मामूली चोटें दिखाई हैं। उनके पूरे हाथ पर छोटे-छोटे निशान और लाल धब्बे नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा था,’ईश्वर दयालु है’।
SP ने SHO को कर दिया सस्पेंड, UP पुलिस के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप में शेयर किया अश्लील वीडियो
ट्रोलर्स को टाइगर का करारा जवाब
यह उन ट्रोलर्स को एक तरह का करारा जवाब है, जिन्होंने हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर सवाल उठाए थे। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनकी स्किन बिल्कुल साफ दिख रही है। जबकि इससे ठीक दो दिन पहले, शूटिंग के दौरान हुए हमले के बाद उनकी ऐसी तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें उनके हाथ पर पट्टियां लिपटी हुई थीं।
गोलीबारी के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों हमलावर एक बाइक पर बैठकर भाग गए, जहां उनका तीसरा साथी उनका इंतजार कर रहा था। इसके बाद टाइगर खुद ड्राइवर की सीट पर बैठे और अपने घायल ड्राइवर को लेकर नानावती अस्पताल पहुंचे।
कोटा से पकड़े गए तीनों शूटर्स
टाइगर श्रॉफ पर कथित जानलेवा हमला करने वाले तीनों शूटर्स को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें बिहार के बेगूसराय का 22 वर्षीय ऋतिक कुमार उर्फ रोशन, हरियाणा के सोनीपत का रेहान (18) और हरियाणा का ही फूल सिंह (18) शामिल हैं। इन तीनों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। टाइगर ने इस घटना पर ऑफिशियल कोई बयान जारी नहीं किया है। हमले के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम उनसे मिलने टाइगर को घर पहुंचे थे। कई बॉलीवुड एक्टर्स ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए एक्टर्स और आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे।
NEWS SOURCE Credit : jagran
