Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हाईवे से जुड़ेगा NIT, फरीदाबाद में जाम की झंझट होगा खत्म, नीलम पुल और सर्विस रोड के नीचे बनेगा अंडरपास

हाईवे से जुड़ेगा NIT, फरीदाबाद में जाम की झंझट होगा खत्म, नीलम पुल और सर्विस रोड के नीचे बनेगा अंडरपास

faridabadnews24By faridabadnews24October 28, 2026Updated:October 28, 2026No Comments3 Mins Read
NIT to be connected to the highway; traffic congestion in Faridabad to be resolved with the construction of an underpass beneath Neelam Bridge and the service road.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: नीलम रेलवे पुल पर सुबह से शाम तक लगने वाले जाम से शहरवासियों को राहत दिलाने की तैयारी है। इसके लिए रेलवे ट्रैक और पुल की सर्विस रोड के नीचे से अंडरपास बनाने की योजना तैयार की जा रही है। विधायक धनेश अदलखा की सिफारिश पर बनाई जा रही इस योजना के सिरे चढ़ने से एनआईटी क्षेत्र को सीधे हाईवे से जोड़ने का रास्ता साफ हो सकेगा। खास बात यह है कि प्रस्तावित अंडरपास से दोपहिया और तिपहिया वाहन चालक आवागमन कर सकेंगे। इससे नीलम पुल के ऊपर वाहनों का दबाव कम होने और जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

सुबह से शाम तक जाम, वाहन चालकों की परीक्षा

नीलम रेलवे पुल शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सुबह कार्यालयों और औद्योगिक क्षेत्रों में जाने वाले लोगों की भीड़ के साथ ही शाम को घर लौटने के समय वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। सके चलते पुल पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार वाहन चालकों को थोड़ी दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है। जाम का असर आसपास के मार्गों पर भी दिखाई देता है। इससे नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है।

सर्विस रोड और रेलवे ट्रैक के नीचे बनेगा रास्ता

योजना के तहत पुल की सर्विस रोड और रेलवे ट्रैक के नीचे से अंडरपास बनाने की तैयारी है। इसका उद्देश्य ऐसे वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराना है, जिन्हें एनआईटी क्षेत्र से हाईवे की ओर जाना होता है। फिलहाल इन वाहनों का दबाव नीलम पुल पर भी पड़ता है। अंडरपास बनने के बाद दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को पुल के ऊपर से गुजरने की मजबूरी नहीं रहेगी। इससे पुल पर वाहनों की संख्या कम करने में मदद मिल सकती है।

नीलम-बीके रोड का निर्माण शुरू

नीलम सिनेमा चौक से बीके चौक तक देररात सड़क निर्माण किया गया। एक परत डाल दी है और दूसरी आज रात को डाली जाएगी। इसके बाद दूसरी लेन का काम शुरू किया जाएगा। बता दें इस सड़क का प्रयोग हजारों लोग करते हैं। विधायक की सिफारिश पर नीलम-बीके सड़क किनारे नाले पर पुलिया बनाई जा चुकी है। सबसे अधिक वाहनों का दबाव नीलम रेलवे पुल पर है। प्रतिदिन हजारों वाहन जाम में फंसते हैं। यह पुल सीधे नागरिक अस्पताल से जुड़ा है। जाम में अक्सर एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। इसलिए यहां जाम

– धनेश अदलखा, विधायक, बड़खल विधानसभा

यदि यहां अंडरपास बन जाता है तो प्रतिदिन 50 हजार वाहन चालकों को राहत मिल जाएगी। यह योजना बहुत अच्छी है। अब इस पर जल्द काम शुरू होना चाहिए। सबसे अधिक राहत नागरिक व निजी अस्पताल जाने वालों को मिलेगी।

– विजयपाल भारद्वाज, समाजसेवी

इस पुल से प्रतिदिन आना-जाना होता है। सुबह व शाम को अधिक जाम होता है। इस वजह से पुल पार करने में काफी समय लग जाता है। वर्षा के दौरान तो अधिक समस्या बढ़ जाती है।

– निर्मल मखीजा, वास्तुकार

NEWS SOURCE Credit :jagran

faridabadnews faridabadnews24 NIT to be connected to the highway; traffic congestion in Faridabad to be resolved with the construction of an underpass beneath Neelam Bridge and the service road.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपितों को दबोचा, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की रंजिश में घर पर की फायरिंग

October 24, 2026

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.