Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » राजीनामा के बाद मामला निपटाने के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए, ASI का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने

राजीनामा के बाद मामला निपटाने के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए, ASI का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने

faridabadnews24By faridabadnews24October 29, 2026No Comments3 Mins Read
Video of ASI accepting a bribe emerges; he had demanded Rs 5,000 to settle a case following a compromise.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

छतरपुर : शहर के सिविल लाइन थाना में पदस्थ एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) का कथित तौर पर 2 हजार रुपए लेते हुए वीडियो सामने आया है। फरियादी भवानीदीन प्रजापति ने आरोप लगाया है कि पैसों के लेन-देन के मामले में समझौता होने और शिकायत वापस लेने के बावजूद पुलिसकर्मी उसे लगातार परेशान कर रहे थे। फरियादी का दावा है कि मामला निपटाने के एवज में उससे 5 हजार रुपए की मांग की गई थी। परेशान होकर उसने 2 हजार रुपए दिए और इस दौरान वीडियो बना लिया। अब वह वीडियो लेकर मीडिया के सामने आया है और संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने की बात कह रहा है।

22 हजार रुपए के लेन-देन का था मामला

जानकारी के मुताबिक, गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम क्यूटी निवासी भवानीदीन प्रजापति दिव्यांग हैं और उनकी एक आंख से दिखाई नहीं देता। फरियादी के अनुसार, उसके एक रिश्तेदार ने 22 हजार रुपए के लेन-देन और रकम वापस नहीं मिलने को लेकर सिविल लाइन थाने में शिकायत की थी। बाद में उसने रिश्तेदार के पैसे लौटा दिए और दोनों के बीच राजीनामा हो गया। फरियादी का कहना है कि उसने शिकायत वापस लेने के संबंध में आवेदन भी दे दिया था।

5 हजार रुपए मांगने का आरोप

भवानीदीन का आरोप है कि समझौता होने के बाद भी सिविल लाइन थाने में पदस्थ ASI सीताराम उसे परेशान कर रहे थे। फरियादी के मुताबिक, उससे कहा जा रहा था कि शिकायत के मामले में उसकी तलाश है। मामला निपटाने के एवज में कथित तौर पर 5 हजार रुपए मांगे गए। इसके बाद उसने 2 हजार रुपए दिए और पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

बैग खुलवाकर रखवाए रुपए, वीडियो में बातचीत भी

फरियादी द्वारा सामने लाए गए वीडियो में कथित तौर पर ASI रुपए लेते दिखाई दे रहे हैं। फरियादी का दावा है कि पुलिसकर्मी ने सीधे हाथ में रुपए लेने के बजाय उसका बैग खुलवाकर उसमें पैसे रखवाए। इसी दौरान रिकॉर्डिंग किए जाने का संदेह होने पर पुलिसकर्मी को यह पूछते हुए भी सुना जा सकता है कि ‘क्या रिकॉर्डिंग कर रहे हो?’ इसके बाद फरियादी वहां से चला जाता है।

अधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी

फरियादी का कहना है कि जब लेन-देन का मामला सुलझ चुका था और शिकायत वापस लेने के लिए आवेदन दिया जा चुका था, तब भी उसे बेवजह परेशान किया गया और रुपए देने पड़े। अब वह वीडियो के आधार पर संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करना चाहता है। वीडियो और मामले में अब तक रिस्वत लेते दिखाई देने वाले ASI और पुलिस विभाग के अधिकारियों का बयान और आधिकारिक पक्ष सामने  नहीं आ सका है। आरोपों की पुष्टि बयान और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

000 to settle a case following a compromise. faridabadnews faridabadnews24 Video of ASI accepting a bribe emerges; he had demanded Rs 5
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Karwa Chauth Puja Muhurat 2026: यहां जानिए शहर अनुसार टाइमिंग, इस साल करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा?

October 29, 2026

पत्नी को कमरे में बंद कर दोस्तों से कई बार कराया गंदा काम, मामला दर्ज, पति बना हैवान

October 28, 2026

रिश्वत लेते नगर निगम कर्मचारी धरा, हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला

October 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.