Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 60 साल के रफीक अहमद बाबा ने 40 साल की जुलेखा से किया निकाह, कौन कहता है कि बुजुर्ग इश्क नहीं करते!

60 साल के रफीक अहमद बाबा ने 40 साल की जुलेखा से किया निकाह, कौन कहता है कि बुजुर्ग इश्क नहीं करते!

faridabadnews24By faridabadnews24October 31, 2026No Comments2 Mins Read
60-year-old Rafiq Ahmed Baba married 40-year-old Zulekha—who says the elderly don’t fall in love!
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कहते हैं कि मोहब्बत की कोई उम्र नहीं होती और ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के बहराइच में देखने को मिला है। बहराइच के रफीक अहमद बाबा जिनकी उम्र 60 साल है उन्होंने 40 साल की जुलेखा के साथ निकाह कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। बहराइच में हर जगह इस शादी की चर्चा की जा रही है, जिसको लेकर लोग खुशी भी व्यक्त कर रहे हैं। दरअसल, बहराइच के मोहल्ला बड़ीहाट, मकबरा चौराहा निवासी रफीक अहमद बाबा की पहली पत्नी का करीब 14 महीने पहले इंतकाल हो गया था। पहली पत्नी से उनके तीन बच्चे हैं और तीनों की शादी भी हो चुकी है। बच्चे अपने-अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

पत्नी के इंतकाल के बाद रफीक अहमद को पड़ी हमसफर की जरूरत

बहराइच में 60 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा की पहली पत्नी का इंतकाल 14 महीने पहले हो गया था। पहली पत्नी के निधन के बाद रफीक अहमद बाबा को भी जिंदगी के इस पड़ाव पर एक हमसफर और सहारे की जरूरत महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। निकाह को यादगार बनाने के लिए 60 साल के रफीक अहमद बाबा पूरे उत्साह के साथ बारात लेकर बहराइच के ग्राम शेखदहीर पहुंचे, जहां 40 साल की जुलेखा के साथ उनका निकाह हुआ। बारात में ढोल-नगाड़ों की गूंज रही और आतिशबाजी के बीच शादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस खुशी के मौके पर परिवार के लोग, रिश्तेदार और परिचित भी शामिल हुए।

पूरे इलाके में रही है रफीक अहमद बाबा और जुलेखा के निकाह की चर्चा

रफीक अहमद बाबा और जुलेखा की शादी को लेकर बहराइच में लगभग 60 साल से अधिक दूल्हे और 40 साल की दुल्हन के इस निकाह की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। कोई इसे जिंदगी की नई शुरुआत बता रहा है तो कोई मुस्कुराते हुए इस शादी की चर्चा कर रहा है। लेकिन रफीक अहमद बाबा का यह निकाह एक बात जरूर बताता है कि जिंदगी में हमसफर की जरूरत किसी एक उम्र तक सीमित नहीं होती। मोहब्बत और साथ निभाने का जज्बा उम्र का मोहताज नहीं होता।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

60-year-old Rafiq Ahmed Baba married 40-year-old Zulekha—who says the elderly don’t fall in love! faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Karwa Chauth Puja Muhurat 2026: यहां जानिए शहर अनुसार टाइमिंग, इस साल करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा?

October 29, 2026

राजीनामा के बाद मामला निपटाने के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए, ASI का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने

October 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.