Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

faridabadnews24By faridabadnews24November 4, 2026No Comments2 Mins Read
When confronted by villagers, an ASI—who was involved in an illicit affair with a woman—opened fire with his service pistol; one person died and three others were injured.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बिहार के मधुबनी में पुलिस अधिकारी पर फायरिंग करने का आरोप है जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई। मामला बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ का है जहां पुलिस पदाधिकारी ने फायरिंग की। इस घटना में गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना में बाबूबरही थाना में पदस्थापित एक ASI पर गंभीर आरोप लगे हैं।

ASI ने की फायरिंग, 1 ग्रामीण की मौत

बलिराजगढ़ के पास पुलिस एएसआई की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसी दौरान ASI का पास के गांव की एक महिला के साथ कथित अवैध संबंध होने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि बीती रात ASI महिला के घर पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। बस फिर क्या था, ग्रामीणों और पुलिस पदाधिकारी के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि ग्रामीणों से घिरने के बाद ASI ने अपनी सर्विस पिस्टल से लगातार चार राउंड फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में अशोक यादव समेत चार ग्रामीण गोली लगने से घायल हो गए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान अशोक यादव ने दम तोड़ दिया। वहीं, तीन अन्य घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मधुबनी SSP योगेंद्र कुमार खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ASI को निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।

जल्द होगी ASI की गिरफ्तारी

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो विशेष टीमों का गठन किया गया है। SSP ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने पुलिस महकमे में भी हलचल पैदा कर दी है। एक पुलिस पदाधिकारी पर लगे गंभीर आरोप और उसकी सर्विस पिस्टल से हुई गोलीबारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सभी की निगाहें आरोपी ASI की गिरफ्तारी पर टिकी हैं।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

an ASI—who was involved in an illicit affair with a woman—opened fire with his service pistol; one person died and three others were injured. faridabadnews faridabadnews24 When confronted by villagers
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

60 साल के रफीक अहमद बाबा ने 40 साल की जुलेखा से किया निकाह, कौन कहता है कि बुजुर्ग इश्क नहीं करते!

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.