Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » क्या क्या सावधानी बरतें? खतरनाक AQI के बीच

क्या क्या सावधानी बरतें? खतरनाक AQI के बीच

faridabadnews24By faridabadnews24November 10, 2026No Comments3 Mins Read
What precautions should be taken amidst dangerous AQI levels?
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दीपावली के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्‍ता और खराब हो गई है। राजधानी के कई इलाकों में आज सुबह में घना धुंआ और धुंध छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक-एक्यूआई 368 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में है। खराब एक्यूआई की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर खतरनाक AQI के बीच किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। डॉ रवि शेखर झा, निदेशक एवं यूनिट प्रमुख पल्मोनोलॉजी, फोर्टिस फ़रीदाबाद बता रहे हैं खराब एक्यूआई के बीच क्या सावधानी बरतें।

खतरनाक AQI का सेहत पर असर

खराब वायु गुणवत्ता (AQI) का सीधा असर हमारे श्वसन तंत्र और फेफड़ों पर पड़ता है। हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे सूक्ष्म प्रदूषक सांस के जरिए फेफड़ों के भीतर पहुंच सकते हैं और सूजन, सांस लेने में परेशानी तथा अन्य श्वसन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से अस्थमा, सीओपीडी और अन्य फेफड़ों की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

  • डॉक्टर के मुताबिक खतरनाक AQI के दौरान सबसे जरूरी सावधानी यह है कि लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। खासतौर पर सुबह और शाम के समय, जब प्रदूषण का लेवल अधिक हो सकता है।
  • मॉर्निंग वॉक, जॉगिंग, साइकिलिंग और आउटडोर एक्सरसाइज से बचना चाहिए।
  • यदि बाहर जाना जरूरी हो, तो अच्छी फिटिंग वाला N95 या N99 मास्क पहनें। सामान्य कपड़े या सर्जिकल मास्क सूक्ष्म प्रदूषकों से पर्याप्त सुरक्षा नहीं देते।
  • घर के अंदर भी वायु प्रदूषण से बचाव जरूरी है। खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें, विशेष रूप से तब जब बाहर AQI बहुत खराब हो।
  • घर में HEPA फिल्टर वाले एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल किया जा सकता है। धूल साफ करने के लिए सूखे झाड़ू की जगह गीले कपड़े या पोछे का इस्तेमाल करें। अगरबत्ती, धूप, मोमबत्ती और अन्य धुएं पैदा करने वाली चीजों से भी परहेज करें।
  • बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा या हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
  • पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित डाइट लें। हालांकि, पानी पीना या कोई विशेष खाद्य पदार्थ खाना प्रदूषण के प्रभाव को खत्म नहीं कर सकता।
  • अगर सांस फूलना, सीने में जकड़न, लगातार खांसी, घरघराहट या आंखों में तेज जलन जैसे लक्षण दिखाई दें, तो इन्हें नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 What precautions should be taken amidst dangerous AQI levels?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, दिल्ली-NCR वाले 7-8 नवंबर को चला पाएंगे पटाखे

November 3, 2026

छापेमारी में 950 लीटर मिलावटी घी जब्त, दिवाली से पहले दिल्ली में बड़ी कार्रवाई

October 31, 2026

पूर्व IPS ने दी पूरी जानकारी, कब से बढ़ना शुरू हुआ लॉरेंस बिश्नोई का गैंग, इसके पास कितने सदस्य हैं और कैसे काम करते हैं?

October 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.