
सोनीपत : सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। इंतकाल दर्ज करने और उसकी नकल उपलब्ध करवाने के बदले रिश्वत मांगने के मामले में एसीबी ने पटवारी और उसके निजी सहायक को सात हजार रूपये लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कबीरपुर क्षेत्र के हलका पटवारी सुरेश कुमार ने रिश्वत की मांग की थी, जबकि उसका निजी सहायक साहिल रिश्वत की रकम लेने पहुंचा था। शिकायत मिलने के बाद भिवानी एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और निजी सहायक को 7 हजार रुपये लेते रंगे हाथों दबोच लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।एसीबी की टीम अब दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
दरअसल, शिकायतकर्ता को इंतकाल दर्ज करवाने और उसकी नकल हासिल करने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। इसके बाद शिकायत भिवानी एंटी करप्शन ब्यूरो को दी गई। शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने पूरी योजना के साथ ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान निजी सहायक साहिल को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, इस मामले में हलका पटवारी सुरेश कुमार को भी आरोपी बनाया गया है। एसीबी ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि रिश्वत की मांग और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा सके।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए भिवानी एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता सोनीपत के कबीरपुर गांव का रहने वाला है।उसने इंतकाल दर्ज करवाने और उसकी नकल प्राप्त करने के बदले रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर भिवानी एसीबी की टीम ने ट्रैप लगाया और निजी सहायक साहिल को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले में हलका पटवारी सुरेश कुमार को भी आरोपी बनाया गया है।दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके।
