Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बचना है तो याद रखें ये 7 चीजें, शादी का कार्ड हैक कर रहा आपका फोन, मिनटों में बैंक अकाउंट साफ

बचना है तो याद रखें ये 7 चीजें, शादी का कार्ड हैक कर रहा आपका फोन, मिनटों में बैंक अकाउंट साफ

faridabadnews24By faridabadnews24November 28, 2026Updated:November 28, 2026No Comments6 Mins Read
If you want to stay safe, keep these 7 things in mind: a wedding invitation could be hacking your phone and draining your bank account in minutes.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

शादियों का सीजन चल रहा हो और WhatsApp पर किसी दोस्त या रिश्तेदार के नाम से डिजिटल कार्ड आ जाए, तो कोई भी फटाक से उसे खोलकर देखना चाहता है. लगता है बस एक टैप ही तो करना है, क्या ही हो जाएगा. पर गुजरात के एक शख्स के साथ जो हुआ, वह हम सबके लिए एक बड़ा वेक-अप कॉल है. उन्होंने WhatsApp पर आए एक ऐसे ही शादी के कार्ड वाली फाइल को डाउनलोड किया और देखते ही देखते उनके बैंक अकाउंट से 10.02 लाख रुपये निकल गए. सूरत सिटी पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह पूरा मामला दिखाता है कि आज के दौर में साइबर फ्रॉड कितने चालाकी से हमारी रोजमर्रा की आदतों का फायदा उठा रहे हैं.

कैसे शुरू हुआ यह पूरा खेल और कहां से जुड़ी बिजनौर की कड़ी
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित को WhatsApp पर ‘wedding invitation.APK’ नाम की एक फाइल भेजी गई थी. देखने में यह बिल्कुल ऐसा लग रहा था जैसे शादी का कोई डिजिटल इन्विटेशन हो. जैसे ही पीड़ित ने उस फाइल को डाउनलोड किया, उनका मोबाइल फोन कॉम्प्रोमाइज हो गया. इसका सीधा मतलब यह है कि स्कैमर्स को उनके फोन का एक्सेस मिल गया और उन्हें भनक तक नहीं लगी कि बैकग्राउंड में क्या चल रहा है. इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने पीड़ित के बैंक अकाउंट से 10.02 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए.

जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि यह पैसा सीधे किसी एक जगह नहीं रुका, बल्कि अलग-अलग बैंक अकाउंट्स के जरिए घुमाया गया. सूरत साइबर क्राइम ब्रांच ने ट्रांजैक्शन ट्रेल और टेक्निकल सर्विलांस के सहारे बिजनौर की धर्म नगरी कॉलोनी के रहने वाले 28 साल के देवेंद्र मलिक तक पहुंच बनाई. पुलिस का कहना है कि देवेंद्र ने कथित तौर पर अपना बैंक अकाउंट फ्रॉडस्टर्स को इस्तेमाल करने के लिए दिया था. आरोप है कि खाते में आए पैसे निकालकर वह करीब 20 प्रतिशत कमीशन अपने पास रखता था और बाकी रकम अपने साथियों को सौंप देता था, जो फिलहाल फरार हैं.

आखिर क्यों इतनी खतरनाक होती है एक APK फाइल
बहुत से लोगों को लगता है कि WhatsApp पर कोई फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट ही तो आया है, खोलने में क्या बुराई है. पर .APK कोई आम फोटो या PDF नहीं होती, बल्कि यह Android फोन में ऐप इंस्टॉल करने वाली फाइल होती है. जब आप किसी अनजान या संदिग्ध .APK फाइल को डाउनलोड करके इंस्टॉल करते हैं, तो आप जाने-अनजाने में एक ऐसे प्रोग्राम को रास्ता दे देते हैं जो आपके फोन की सेटिंग्स, मैसेज, नोटिफिकेशन या दूसरी जरूरी चीजों तक पहुंच बना सकता है.

स्कैमर्स को यह बात अच्छे से पता है कि लोग रूटीन चीजों में जल्दी भरोसा कर लेते हैं. कभी शादी का कार्ड, कभी RTO चालान, कभी KYC अपडेट, कभी कस्टमर सपोर्ट, कभी सरकारी स्कीम, कभी अपॉइंटमेंट बुकिंग या फिर ग्रॉसरी ऐप के नाम पर ऐसी फाइलें भेजी जाती हैं. कई बार मैसेज ऐसे लिखे होते हैं कि इंसान बिना सोचे-समझे क्लिक कर देता है. एक बार कंट्रोल हाथ में आ जाए, तो बैंक अलर्ट, OTP या अकाउंट से जुड़ी दूसरी हरकतें स्कैमर्स के हिसाब से मैनेज होने लगती हैं.

पैसे कैसे घुमाए गए और पुलिस की जांच में क्या सामने आया
इस केस की एक बड़ी लेयर वह नेटवर्क है जो ठगी के पैसों को ठिकाने लगाने का काम करता है. पुलिस के अनुसार, पीड़ित के खाते से निकले पैसे को पहले अलग-अलग बैंक अकाउंट्स के जरिए रूट किया गया और फिर चेक के जरिए निकाला गया. जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र मलिक नौवीं कक्षा तक पढ़ा है और नौकरी करता है. उसने कथित तौर पर कमीशन के लालच में अपना अकाउंट दिया, कैश निकाला और बाकी रकम नेटवर्क के दूसरे सदस्यों तक पहुंचाई.

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(4), 336(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2) और 3(5) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2008 की धारा 66(D) के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह दिखाता है कि साइबर ठगी सिर्फ फोन हैक करने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसके पीछे एक पूरा चेन सिस्टम काम करता है जिसमें अकाउंट उपलब्ध कराने से लेकर कैश निकालने तक के रोल बंटे होते हैं.

खुद को सुरक्षित रखने के लिए 7 जरूरी आदतें
डिजिटल दुनिया में सेफ रहने के लिए बहुत भारी-भरकम टेक नॉलेज की जरूरत नहीं होती, बस थोड़ी सतर्कता और सही आदतें काफी होती हैं. नीचे दी गई 7 बातों को अपनी रूटीन का हिस्सा बना लें.

अनजान APK डाउनलोड न करें: WhatsApp या किसी दूसरे मैसेजिंग ऐप पर आई .APK फाइल को बिना जांच के न तो डाउनलोड करें और न ही इंस्टॉल करें.

भेजने वाले की पहचान करें: अगर किसी परिचित या रिश्तेदार के नाम से शादी का कार्ड या कोई फाइल आए, तो सीधे उसी नंबर या दूसरे माध्यम से कॉल करके कन्फर्म कर लें.

लिंक पर तुरंत क्लिक न करें: शादी, चालान, बैंक, KYC या ऑफर के नाम पर आए संदिग्ध लिंक और मैसेज से दूरी बनाए रखें.

अनजान परमिशन न दें: कोई भी ऐप या फाइल अगर SMS, कॉन्टैक्ट्स या दूसरी सेंसिटिव परमिशन मांगे, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं.

फोन अपडेट रखें: अपने स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट समय-समय पर इंस्टॉल करते रहें ताकि पुराने सिक्योरिटी बग्स से बचाव हो सके.

बैंकिंग अलर्ट चालू रखें: बैंक अकाउंट से होने वाले हर लेनदेन के SMS और ऐप नोटिफिकेशन ऑन रखें ताकि किसी भी अनचाही गतिविधि का तुरंत पता चल सके.

संदिग्ध ऐप हटाएं: यदि गलती से कोई संदिग्ध फाइल इंस्टॉल हो जाए, तो तुरंत इंटरनेट बंद करें, उस ऐप को हटाएं और बैंक से संपर्क करके अपने खाते की सुरक्षा पक्की करें.

अगर ठगी हो जाए तो शुरुआती मिनट क्यों होते हैं सबसे अहम
साइबर फ्रॉड के मामलों में सबसे बड़ा फैक्टर टाइमिंग का होता है. जैसे ही पैसे किसी अकाउंट में जाते हैं, स्कैमर्स उन्हें आगे ट्रांसफर करने या निकालने की कोशिश करते हैं. ऐसे में घबराने के बजाय फटाफट एक्शन लेना बहुत जरूरी होता है.

सबसे पहले अपने बैंक को सूचना दें ताकि खाते और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को तुरंत होल्ड या सुरक्षित किया जा सके. इसके साथ ही फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड की शिकायत तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराएं. आप आधिकारिक पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर जाकर भी ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं. जितनी जल्दी रिपोर्ट दर्ज होगी, फ्रॉड अकाउंट में गए पैसों को फ्रीज करने और आगे जाने से रोकने की संभावना उतनी ही बेहतर हो सकती है.

NEWS SOURCE Credit :zeenews

faridabadnews faridabadnews24 If you want to stay safe keep these 7 things in mind: a wedding invitation could be hacking your phone and draining your bank account in minutes.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फर्जी जॉब प्लेसमेंट ऑफिस का पर्दाफाश, नौकरी दिलाने के नाम पर वसूलते थे रजिस्ट्रेशन फीस

November 22, 2026

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.