Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 4 लोगों पर मामला दर्ज, प्रधानमंत्री योजना के तहत ऋण दिलाने का झांसा देकर एक करोड़ की ठगी

4 लोगों पर मामला दर्ज, प्रधानमंत्री योजना के तहत ऋण दिलाने का झांसा देकर एक करोड़ की ठगी

faridabadnews24By faridabadnews24November 29, 2026No Comments2 Mins Read
Case registered against 4 individuals; Rs 1 crore swindled under the pretext of facilitating loans through a Prime Minister’s scheme.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

केरलम के चेमरुथी में प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजना के तहत ऋण दिलाने का वादा कर 48 वर्षीय महिला और उसकी बेटी से कथित तौर पर करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। चेमरुथी की रहने वाली महिला की 26 नवंबर को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अयिरूर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपियों की पहचान चेमरुथी निवासी जयश्री और कोल्लम निवासी अनीशा, रम्या तथा थाहा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पहली आरोपी ने कथित तौर पर महिला और उसकी बेटी से संपर्क किया और उन्हें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत ऋण दिलाने का वादा किया। पुलिस ने बताया कि उसने कथित तौर पर अन्य तीन आरोपियों का परिचय प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अधिकारियों के रूप में कराया था। शिकायतकर्ता और उसकी बेटी ने ऋण प्रक्रिया के लिए 13 मार्च 2025 से 11 अप्रैल 2026 के बीच चारों आरोपियों के बैंक खातों और गूगल पे खातों में कथित तौर पर करीब एक करोड़ रुपये हस्तांतरित किए।

हालांकि, प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर न तो ऋण की व्यवस्था की और न ही उसकी प्रक्रिया के लिए ली गई रकम लौटाई, जिससे महिला और उसकी बेटी को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और तीन(5) (कई व्यक्तियों द्वारा साझा मंशा से किए गए कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने और यह पुष्टि करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि वे इस योजना से जुड़े हैं या नहीं। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी को जल्द ही पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस जारी किया जाएगा।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Case registered against 4 individuals; Rs 1 crore swindled under the pretext of facilitating loans through a Prime Minister’s scheme. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बचना है तो याद रखें ये 7 चीजें, शादी का कार्ड हैक कर रहा आपका फोन, मिनटों में बैंक अकाउंट साफ

November 28, 2026

अब मिलेगी सजा, पति खेलता था गंदा खेल, 3 साल तक अजनबियों से पत्नी का करवाया दुष्कर्म

November 27, 2026

फर्जी जॉब प्लेसमेंट ऑफिस का पर्दाफाश, नौकरी दिलाने के नाम पर वसूलते थे रजिस्ट्रेशन फीस

November 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.