Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जवाब देने का समय आ चुका है चीन को उसी की भाषा में : कृष्ण अत्री

जवाब देने का समय आ चुका है चीन को उसी की भाषा में : कृष्ण अत्री

faridabadnews24By faridabadnews24June 19, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : भारत-चीन सीमा पर चीन के द्वारा कायराना रूप से भारतीय सेना के वीर जवानों पर किये गए हमले के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बीके चौक पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने किया। इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 15 जून की रात  को भारत-चीन सीमा पर चीनी सैनिकों द्वारा कायराना हरकत करते हुए भारतीय सैनिकों पर धोखे से हमला कर दिया जिसमें हमारे देश के 20 सैनिक शहीद हो गए। शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के प्रति एनएसयूआई अपनी संवेदना व्यक्त करती है। कृष्ण अत्री ने कहा कि पहले चीन ने अपनी नीचता का परिचय देते हुए पूरी दुनिया में कोरोना महामारी को फैलाया और अब अपनी कायरता का परिचय देते हुए भारतीय सैनिकों पर धोखे से हमला किया है। ऐसे में चीन को उसी की भाषा में समझाने का समय आ चुका है।

 

कृष्ण अत्री ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आखिर कब तक हमारे देश के वीर जवानों को ऐसे ही धोखे से मारा जाता रहेगा। मोदी जी ने सेना के जवानों को लेकर चुनाव के समय में बहुत बड़ी बड़ी बातें की थी लेकिन आज तक भी किसी एक पर भी अमल नही किया गया है। मोदी जी ने इस हमले के बाद पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई है अभी तक भी कोई संतोषजनक और ठोस कार्यवाही के आदेश नही दिये गए है। पुलवामा हमले के बाद ये दूसरा हमला है जिसमें हमारे देश की सीमा के अंदर हमारी ही सेना के जवानों पर हमला हुआ है। मोदी जी को इस समय ही नहीं बल्कि हमेशा के लिए सेना को आदेश दे देना चाहिए कि जब भी कोई हमारी सेना की तरफ आँख भी उठाये तो उसके खिलाफ तुरंत कार्यवाही करें।

faridabadnews24 The time has come to answer China in that language: Krishna Atri
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.