फरीदाबाद : चीन के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 जवानों के शहीद होने पर लोगों में आक्रोश है भाजपा युवा नेता प्रफुल भारद्वाज के नेतृत्व में युवा साहिबाबाद गांव में एकत्र हुए और चीन के विरोध में जमकर नारेबाजी की व चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया
भाजपा नेता प्रफुल भारद्वाज ने कहा कि गलवां घाटी में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के साथ पूरा देश खड़ा है। फर्ज की राह में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं मुझे अपने देश के वीर सैनिकों पर पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए हमारे एक एक वीर सपूतों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं गई थी,उसी तरह गलवां में अपने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सेनानियों की भी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी।
प्रफुल भारद्वाज ने कहां की चीन के हमले का करारा जवाब दिया जाना चाहिए हमें अपने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर पूर्ण विश्वास है की शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे खून का बदला खून से लेंगे साथ ही विराट शर्मा ने कहा कि देश में चीनी कंपनियों को दिए गए निर्माण के सारे ठेके रद्द किए जाएं उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार चीन के साथ सभी रिश्ते खत्म कर टेंडर खत्म करें भारत में बिक रहे चीनी सामान पर भी रोक लगाई जाए भारत सरकार चीन के साथ सख्ती से पेश आए वह हमारे जवान जो शहीद हुए हैं उनका बदला अवश्य ले हम भविष्य में चीन के साथ कोई करार नहीं चाहते जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए चीन के सभी टेंडर रद्द करें इस मौके पर देशभक्त विराट शर्मा, सुमित पंडित, विश्वास तिवारी, सुनील गुर्जर, बृजेश चतुर्वेदी, हर्ष आदि लोग मौजूद रहे।
