Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोरोना को मात देने वालों की संख्‍या दिल्‍ली में बढ़ी

कोरोना को मात देने वालों की संख्‍या दिल्‍ली में बढ़ी

faridabadnews24By faridabadnews24June 23, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्‍ली । राजधानी में बडी संख्‍या में सामने आ रहे कोरोना के नए मामलों के बीच पिछले कुछ दिनों से ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या भी लगातार बढती जा रही है। सोमवार को भी दिल्‍ली में कोरोना के 2909 नए मामले सामने आए। जबकि 3589 मरीज ठीक हुए। इस तरह नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या ज्‍यादा रही। इसलिए दिल्‍ली में ठीक होने वाले मरीजों की दर 58.41 फीसद हो गई है। एक दिन पहले यह आंकडा 55.24 फीसद था।

एक दो दिन में हो सकती है 60 फीसद
यदि यही स्‍थिति बरकरार रही तो एक-दो दिनों में ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 60 फीसद से अधिक हो जाएगी। लेकिन, चिंताजनक यह है कि कोरोना से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 24 घंटे में 58 मरीजों की मौत हुई है।

दिल्‍ली में कुल मामले 62 हजार पार

दिल्‍ली सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आंकडों के अनुसार दिल्‍ली में अब तक कोरोना के कुल मामले 62,655 हो गए हैं। इसमें से कुल 36,602 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्‍या बढकर 2233 हो गई है। मौजूदा समय में 23,823 सक्रिय मरीज हैं। जिनका इलाज चल रहा है। इनमें से 6213 मरीज विभिन्‍न अस्‍पतालों में भर्ती हैं। कोविड हेल्‍थ सेंटर में 197 मरीज भर्ती किए गए हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 1579 मरीज भर्ती हैं। वर्तमान समय में 12,922 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वे घर पर रहकर ही अपना इलाज करा रहे हैं।

14,682 सैंपल जांच

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्‍ली में अब तक कुल तीन लाख 84 हजार 696 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें से 14,682 सैंपल की जांच पिछले 24 घंटे में हुई है। इस तरह पिछले दो दिन के मुकाबले जांच थोड़ी कम हुई है। इसके एक दिन पहले 18,105 सैंपल व दो दिन पहले 17,533 सैंपल की जाच हुई थी।

faridabadnews24 The number of coroners beaten in Delhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.