कोरोना वायरस संक्रमण के वक्त जहां पूरे देश में लोगों पर खासकर गरीबों पर मार पड़ रही है, वहीं आम लोगों को भी काफी ज्यादा प्रभावित किया है, ऐसे में राशन कार्ड के जरिये लोगों को फ्री राशन की सुविधा मिल रही है। अब सस्ते दामों पर ज्यादा राशन पाने के लिए घर के अन्य सदस्यों के नाम भी अपने राशन कार्ड में घर बैठे ही जोड़े जा सकते हैं।
केंद्र सरकार ने हाल ही में वन नेशन, वन राशन कार्ड की घोषणा की है, जिसके तहत देश के किसी भी हिस्से में गरीब लोगों को राशन मिल सकेगा, उन सभी के लिए अलग-अलग राज्यों के राशन कार्ड की जरुरत नहीं होगी बल्कि एक ही राशन कार्ड से देश के किसी भी हिस्से में राशन लिया जा सकता है।
अब बात आती है कि राशन कार्ड में अपने परिजनों के नाम जोड़ने हो तो घर बैठे कैसे जोड़े जा सकते हैं। इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन सिस्टम शुरु किया है जिसके जरिये घर बैठे ही अपने राशन कार्ड में नाम जोड़े जा सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन तरीके से भी राशन कार्ड में नाम जुड़वाया जा सकता है।
जानिये कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?
- राशन कार्ड में परिवार के किसी सदस्य का नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- इसके लिए घर के मुखिया के राशन कार्ड की जरुरत पड़ेगी।
- इसकी फोटोकॉपी और ऑरिजनल कॉपी की जरुरत होगी।
- बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता के आधार कार्ड की जरुरत पड़ेगी।
- अगर घर में नई बहू आई है तो उसका नाम जुड़वाना है तो नई बहू का आधार कार्ड, शादी का प्रमाण पत्र और पति के राशन कार्ड की ऑरिजनल कॉपी और फोटोकॉपी की जरुरत होगी।
- इसके अलावा पहले माता-पिता के राशन कारड् पर जो नाम था, उसे हटवाने का प्रमाण पत्र भी जरुर होना चाहिए।
घर बैठे ऑनलाइन कैसे अपडेट करें राशन कार्ड ?
- जानकारी अपडेट कराने के लिए अपने राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, सबसे पहले आपको एक लॉग-इन आईडी बनानी होगी और ये कुछ ही मिनटों का काम है।
- लॉग-इन करने के बाद होमपेज पर सदस्य का नाम जोड़ने का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें जिसके बाद एक नया फॉर्म खुलेगा।
- इस फॉर्म में परिवार के नए सदस्यों की जानकारी साफ-साफ भरनी होगी।
- फॉर्म के साथ जरूरी प्रमाण पत्रों की स्कैनकॉपी आपको अपलोड करनी होगी और फॉर्म जमा करना होगा।
- इसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपने फॉर्म को ट्रैक कर सकते हैं।
- आपके फॉर्म और प्रमाण पत्रों की अधिकारी जांच करेंगे, अगर इसमें भरी सभी जानकारी सही निकली तो आपको आपका नया राशन कार्ड पोस्ट के जरिए घर के पते पर भेज दिया जाएगा।

