फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी के युवा नेता संजय डागर अलावलपुर ने पृथला के विधायक नैनपाल रावत को एक ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में सड़क बनाने की मांग की गई है अलावलपुर से गोपी खेड़ा रोड काफी समय से खराब पड़ा हुआ है इसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है इस रोड पर सरकारी अस्पताल भी पड़ता है हमने कई बार अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की है पर कोई सुनवाई नहीं हुई इस रोड पर आए दिन हादसे होते हैं इसमें जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं बरसात के मौसम में यहां से निकलना दूभर है अतः हम इस रोड को जल्द मनवाने की मांग करते हैं क्योंकि आगे बरसात का मौसम आने वाला है गांव से लोगों को निकलने में काफी दिक्कत हो सकती है अधिकारी बिल्कुल नहीं सुनते हैं हम डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला जी से आग्रह करते हैं कि इन अधिकारियों पर थोड़ी नकेल कसे ताकि यह अपनी हद में रहे
