फरीदाबाद : डबुआ कॉलोनी में मामूली कहासुनी में कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डबुआ कॉलोनी निवासी राजेश शाह ने पुलिस को बताया है कि कॉलोनी में रहने वाला रवि कुत्ते के पिल्ले बेचता है। उसने राजेश के भाई रंजन से पिल्ले खरीदने के लिए कहा था।
रंजन ने उससे पिल्ला लेने से मना कर दिया। इससे वह रंजिश रखता था। 19 जून को रवि अपने साथ सोनू, रमेश व एक अन्य युवक को लेकर रॉड-डंडे से लैस होकर घर पर पहुंचा। उन्होंने मिलकर रंजन को पीटा। पड़ोसियों के जुटने पर हमलावर फरार हो गए। रंजन के पैर में फ्रेक्चर हो गया। अब ठीक होने पर उसने पुलिस को शिकायत दी है।
