फरीदाबाद : कोरोना महामारी के चलते थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए भाजपा बडख़ल मण्डल द्वारा आज स्वैच्छिक रक्तदान,सन्तों के गुरुद्वारे में किया गया। इस शिविर में मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं ने अपना रक्तदान कर सहयोग दिया इस मौके मण्डल के पूर्व अध्यक्ष कर्मवीर बैंसला ने कहा वह नौजवान सौभाग्य वाले हैं जो अपने रक्त से किसी को नई जिंदगी दे सकते हैं और इसके लिए आपको किसी मेडिकल डिग्री की जरूरत नहीं है आपको सिर्फ मानवता की डिग्री चाहिए होती है युवा और स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान से कोई नुकसान नहीं है लेकिन बीमार व्यक्ति के लिए आपका रक्तदान करना नए जीवन की आशा है ।
इस मौके पर मण्डल के अध्यक्ष सत्येन्द्र पाण्डेय जी ने युवाओं का हौसला बढ़ाया और साथ ही अपील कर कहा पुरुषों के साथ साथ महिलाओं को भी रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए उन्होंने कहा रक्तदान महादान है ।
इस मौके पर मण्डल के मीडिया मीडिया प्रभारी हिमांशू मिश्र ने कहा रक्तदान महादान है आप लोग रक्तदान कर समाज के लिए बहुत बड़ा काम कर रहे हो साथ ही साथ आपकी भी सेहत बेहतर हो रही है कर्मवीर बैंसला, सत्येन्द्र पाण्डेय व हिमांशू मिश्र द्वारा युवाओं को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। मण्डल के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रघुवीर सिंह जी उपस्थित थे। दिनकर राघव, गौरव,सुभाष, रामदास आदि युवाओं ने विशेष रूप से इस पुनीत कार्य में सहयोग किया।
