फरीदाबाद : सर्व ब्राह्मण जागृति मंच द्वारा आयोजित *गायत्री मंत्र प्रतियोगिता मैं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली बिटिया तिशा नंदवानी को आज संस्था के पदाधिकारियों ने संजय कॉलोनी सेक्टर 23 फरीदाबाद मैं उनके घर जाकर प्रतियोगी को सम्मान पत्र एवम् 501 रुपया सम्मान राशि दी ।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गौरव भारद्वाज ने बच्चे की प्रतिभा का भूरि भूरि प्रशंशा की । उपाध्यक्ष जय शर्मा ने बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना की एवम् आगे भी सहयोग देने को कहा । संस्थापक सदस्य संतोष शर्मा ने बच्चे से सभी के सामने गायत्री मंत्र सुना एवम् अपनी संस्था की तरफ से बच्चे के भविष्य के लिए कामना की ।
