राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के चयरपर्सन अम्बिका शर्मा के गौसेवा हितार्थ कार्य मिशन के तहत आज आषाढ शुक्ल एकादशी (देवशयनी एकादशी) बुधवार के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सीकर की टीम व सहयोगीयों द्वारा श्री करणी माता गौशाला चेलासी – सीकर में, गौ सेवार्थ 20 पंखे भेंट किये गये ! राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की जिला संयोजक मीराँ कुमावत ने बताया की सभी ने गौ पूजन करके हरा चारा व गुड़ खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद लिया! मंच की जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा ने कहा एकादशी को गौमाता का पूजन करना, गौ सेवा करना विशेष फलदायक होता है!
इस अवसर पर कलावती दादलीका, सम्पत सिहोटिया, सुनिता कुमावत,उषा शर्मा, पूजा शर्मा,सरिता शर्मा,सपना अग्रवाल, ललिता सर्राफ , लक्ष्मी सोनी , कृत्तिका दादलीका,राधिका शर्मा, भाविका कुमावत, मधु घटेलवाल, पायल सिहोटिया,राजेन्द्र दादलीका, महेश सिहोटिया,ओमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश कुमावत, रामावतार सर्राफ , एड़वोकेट पवन सोनी ,शिवदयाल कुमावत, बसन्त शर्मा, सुरेंद्र दाधीच,मोहित दादलीका, पंकज सिहोटिया, मोहित कुमावत, मयंक कुमावत आदि उपस्थित रहे! जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा भविष्य में भी हमारी टीम धार्मिक व गौसेवा के कार्य करती रहेगी!
चयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सीकर के जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा और पुरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है
