फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी के युवा नेता संजय डागर अलावलपुर ने कहा है कि क्षेत्र में बिजली की समस्या गंभीर होती जा रही है बिजली न होने के कारण सभी क्षेत्रवासी परेशान हैं दिन में तकरीबन 6 घंटे लाइट आती है जो बहुत कम है गांव अलावलपुर से तकरीबन 1 किलोमीटर दूर सरकारी अस्पताल के पास काफी संख्या में दर्जनों परिवार रहते हैं जहां बिजली की व्यवस्था सही नहीं है यहां लोगों का गर्मी के कारण हुआ हाल है हम जल्द ही पलवल के एसई को एक ज्ञापन देंगे जिससे हम मांग करेंगे कि दर्जनों परिवारों को गांव की तर्ज पर बिजली दी जाए यहां एक सरकारी अस्पताल भी है जिसमें 24 घंटे लाइट रहती है हम यह भी मांग करेंगे कि हमें उसमें से बिजली आपूर्ति की जाए क्योंकि यहां पर सभी के घरों में बिजली मीटर लगे हुए हैं जिससे कोई दिक्कत नहीं होगी यह बातें जजपा नेता ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहीं
