Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा सरकार पीटीआई अध्यापकों को एडजस्ट करें : सुमित गौड़

भाजपा सरकार पीटीआई अध्यापकों को एडजस्ट करें : सुमित गौड़

faridabadnews24By faridabadnews24July 2, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : 1983 पीटीआई अध्यापकों को अदालत के आदेश पर नौकरी से निकाले जाने से नाराज होकर भाजपा सरकार के खिलाफ सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के समक्ष धरने पर बैठे पीटीआई अध्यापकों को आज उस समय बड़ा बल मिल गया, जब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने पीटीआई अध्यापकों के धरने में पहुंचकर उनकी सभी मांगों को जायज करार दिया और उन्हें कांग्र्रेस पार्टी की ओर से समर्थन भी दिया। सुमित गौड़ ने पीटीआई अध्यापकों को विश्वास दिलाया कि उनकी इस हक-हकूक की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है और हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

धरने पर बैठे पीटीआई अध्यापकों को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि कोरोना महामारी ने जहां देश व प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को पहले ही ध्वस्त कर रखा है, ऐसे में एक तरफ तो प्रधानमंत्री अपने संबोधन में कंपनी, फैक्टरी व कारखाने मालिकों से मजदूरों को नौकरी से न दिलाने की अपील करते है, जबकि दूसरी तरफ हरियाणा सरकार अदालत द्वारा निकाले गए इन पीटीआई कर्मचारियों को समायोजित करने की बजाए उनकी सुध तक नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि वह मानते है कि यह मामला अदालत से जुड़ा है, लेकिन सरकार को कोई ऐसा रास्ता निकाला चाहिए, जिससे कि इन दो हजार परिवारों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या पैदा न हो। उन्होंने कहा कि जब सरकार गेस्ट टीचरों को अन्य जगहों पर समायोजित कर सकती है

तो पिछले दस से 15 सालों से सेवाएं दे रहे इन पीटीआई अध्यापकों को भी एडजस्ट करना चाहिए। इस दौरान पीटीआई अध्यापकों ने सुमित गौड़ को एक मांगपत्र भी सौंपा, जिस पर श्री गौड़ ने कहा पीटीआई अध्यापकों को आश्वासन दिया कि वह इस मांगपत्र को कांग्रस शीर्ष नेताओं के समक्ष रखकर उनकी हरसंभव मदद करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर श्री गौड़ के साथ मुख्य रूप से सरदार कुलबीर सिंह, युवा समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता अमित कक्कड़, एडवोकेट प्रदीप भट््ट, एडवोकेट अनिल चौधरी, कपिल भड़ाना, ओमपाल शर्मा आदि मौजूद थे।

BJP government adjust PTI teachers: Sumit Gaur faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.