फरीदाबाद : ग्राम पंचायतों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चली हैं। जिला परिषद (जिप) के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया भी तेज हो गई है। 13 जुलाई को जिला उपायुक्त यशपाल यादव की अध्यक्षता में आरक्षित वार्डों की घोषणा की जाएगी। इसी के साथ ब्लॉक समितियों, पंच और सरपंचों की सूची पर भी मुहर लगेगी। तीनों जोनों में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम इनकी घोषणाएं करेंगे।
खास बात यह है कि इस बार जिला परिषद और पंचायत समितियों का चुनाव काफी रोचक होने वाला है। मंत्री, विधायकों में आपसी खींचतान के चलते गुटबंदी चरम पर हैं। फरीदाबाद जिले में 116 ग्राम पंचायत हैं, जिनमें से बल्लभगढ़ खंड के अधीन सबसे अधिक 46 ग्राम पंचायत आती हैं।तिगांव और फरीदाबाद खंड में 35-35 ग्राम पंचायत शामिल हैं।
