फरीदाबाद : भाजपा ज़िला सह संयोजक(व्यवसायिक प्रकोष्ठ) रजत जयसवाल(एडवोकेट) ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए मास्क व सेनिटायजर वित्तरण के कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए उसमें योगदान दिया,पार्टी ने प्रदेश में 20लाख मास्क व सेनिटायजर जरूरतमंदो को बाँटने का संकल्प लिया है। रजत जयसवाल ने प्रधानमंत्री जी की बात दौहराते हुए कहा की हमारे लिए हमारा संगठन चुनाव जीतने की सिर्फ मशीन नहीं है, हमारे लिए हमारा संगठन का मतलब है ‘सेवा’। हमारे लिए हमारे संगठन का मतलब है- सबका साथ’ हमारे लिए हमारे संगठन का मतलब है- ‘सबका सुख, सबकी समृद्धि’ हमारा संगठन समाज हित के लिए काम करने वाला है।
