फरीदाबाद : जजपा के नेता संजय डागर अलावलपुर ने भाई दिग्विजय सिंह चौटाला जी से दिल्ली फार्म पर मुलाकात की बिजली संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया ड़ागर ने दिग्विजय सिंह चौटाला जी को बताया कि गांव में खेतों से लगते परिवारों को मात्र 6 घंटे बिजली मिलती है जो बहुत ही कम है वह भी समय पर नहीं आती है बिजली अधिकारी किसी की नहीं सुनते हैं और बिजली खराब हो जाने पर भी उसको बनाने के लिए नहीं आते हैं दिग्विजय सिंह चौटाला जी ने हमें आश्वासन दिलाया कि आपकी समस्या को तुरंत हल करवाया जाएगा और बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ किया जाएगा
